Exclusive: शमी को लगाया गले…तो रोहित और विराट की थपथपाई पीठ, टीम के ड्रसिंग रुम से पीएम मोदी ने शेयर किया Video, भावुक हुए दर्शक

PM Modi: ICC वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में भारतीय टीम की हार ने कई लोगों को निराश कर दिया था. वहीं टीम को लगातार 10 बार जीत दिलाने वाले खिलाड़ी भी दुखी मन से पवेलियन लौट गए. ऐसे में जहां समूचा देश टीम की कमियां निकालने में व्यस्त था. तभी देश के प्रधानमंत्री [...]

By Sakshi Pandey · 21/11/2023

PM Modi: ICC वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में भारतीय टीम की हार ने कई लोगों को निराश कर दिया था. वहीं टीम को लगातार 10 बार जीत दिलाने वाले खिलाड़ी भी दुखी मन से पवेलियन लौट गए. ऐसे में जहां समूचा देश टीम की कमियां निकालने में व्यस्त था. तभी देश के प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रुम में जाकर सभी खिलाड़ियों को गले लगा लिया. जिसका वीडियो देखने के बाद कई लोग भावुक हो गए हैं.

ड्रसिंग रुम में पीएम मोदी

 पीएम मोदी ने आज सुबह टीम इंडिया के ड्रेसिंग रुम का वीडियो साझा किया है. जब रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली और पूरी भारतीय टीम हार से दुखी होकर आंखों में आंसू लिए निराश नजर आ रही है. ऐसे में पीएम मोदी अमित शाह के साथ टीम इंडिया के ड्रेसिंग रुम में पहुंचे. जहां उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली को गले लगा लिया.

वीडियो ने किया भावुक

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, प्रधानमंत्री मोदी विराट और रोहित को शाबाशी देते नजर आ रहे हैं. हालांकि किसी भी खिलाड़ी के चेहरे पर मुस्कान नहीं है. जिसके बाद पीएम टीम को सांतवना देते हुए कहते हैं कि, होता है ऐसा…मुस्कुराइये भाई देश आप लोगों को देख रहा है ऐसे में पीएम रवींद्र जडेजा से गुजराती में कहते हैं कि खेला ना जबरदस्त. इसी कड़ी में मोहम्मद शमी को गले लगाकर पीठ थपथपाते हुए कहते हैं कि, शमी बहुत अच्छा किया इस बार.

दिल्ली आने का दिया निमंत्रण

वहीं सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के बाद पीएम मोदी ने आने का निमंत्रण दिया है. पीएम मोदी ने कहा, आप लोग फ्री हो जाइए. उसके बाद दिल्ली आइएगा. मेरी तरफ से सभी को निमंत्रण है. प्रधानमंत्री मोदी के इस अंदाज की तुलना मिशन चंद्रयान 2 से की जा रही है. जब मिशन के फेल होने पर उन्होंने ISRO के अध्यक्ष के सीवान को गले लगा लिया था. जिसके बाद भारत के चंद्रयान 3 मिशन ने इतिहास रचकर सभी को हैरान कर दिया था. ऐसे में उम्मीद है कि 2027 में क्रिकेट वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के भारतीय टीम अपना पूरा जोर लगा देगी.

पीएम मोदी ने देखा मैच

रविवार को वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी स्टेडियम में मौजूद थे. दोनों हस्तियों ने विश्व कप का पूरा मैच साथ में देखा. हालांकि लगातार 10 बार जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेटों से हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full