प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया अनुपमा सीरियल का वीडियो, लोगों से की ये खास अपील, देखें Viral Video

PM Modi: छोटे पर्दे का टॉप रेटिंग शो अनुपमा तो आपने जरुर देखा होगा. स्टार प्लस के इस मशहूर शो की फैन फॉलोइंग समूचे भारत में मौजूद है. वहीं अब अनुपमा की फैंन्स लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी का नाम भी शामिल हो गया है. पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुपमा [...]

By ·

PM Modi: छोटे पर्दे का टॉप रेटिंग शो अनुपमा तो आपने जरुर देखा होगा. स्टार प्लस के इस मशहूर शो की फैन फॉलोइंग समूचे भारत में मौजूद है. वहीं अब अनुपमा की फैंन्स लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी का नाम भी शामिल हो गया है. पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुपमा का एक वीडियो शेयर करते हुए देशवासियों से खास अपील की है. यही नहीं, पीएम मोदी ने कुछ लोगों की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर करने का वादा किया है.

अनुपमा का दिवाली वीडियो

वैसे तो अनुपमा सीरियल नारी सशक्तिकरण पर आधारित है. मगर दिवाली के मौके पर अनुपमा के मेकर्स ने एक खास वीडियो रिलीज किया है. जिसने देशवासियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान भी अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है. इस वीडियो में अनुपमा (रुपाली गांगुली) और अनुज (गोरव खन्ना) भारत सरकार की मुहीम वोकल फॉर लोकर और आत्मनिर्भर भारत को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं. वहीं वीडियो में डिंपल और छोटी अनु भी मौजूद हैं. इसके अलावा अनुज ने UPI ऐप और डिजिटल इंडिया अभियान को भी प्रमोट किया है.

पीएम मोदी ने की अपील

अनुपमा और अनुज का ये स्पेशल वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्शन में लिखा, “देशभर में वोकल फॉर लोकल आंदोलन को तेजी से गति मिल रही है।” वहीं वीडियो के आखिर में पीएम मोदी की आवाज भी सुनी जा सकती है. ऐसे में पीएम मोदी ने देशवासियों से खास गुजारिश करते हुए कहा, “साथियों हमारे त्योहारों में हमारी प्राथमिकता वोकल फॉर लोकल हो और हम मिलकर उस सपने को पूरा करें. हमारा सपना है- आत्मनिर्भर भारत.”

पीएम मोदी ने किया वादा

वीडियो में डिजिटल पेमेंट का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “लोकल सामान के साथ लोकल शॉप मालिकों के साथ सेल्फी लेकर इसे नमो ऐप पर प्रधानमंत्री के साथ शेयर करें ताकि दूसरों को भी इससे प्रेरणा मिले.” इसके अलावा पीएम मोदी ने वादा किया है कि, नमो ऐप पर सेल्फी अपलोड करने वाले कुछ लोगों की तस्वीरें वो अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी शेयर करेंगे.

ये भी पढ़ें – Yoddha: ‘शेरशाह’ के बाद ‘योद्धा’ बने सिद्धार्थ मल्होत्रा, नए पोस्टर मे दिखा धांसू अवतार, पढ़ें डिटेल्स

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें