रोहित-कोहली को बधाई, सूर्या के कैच की तारीफ, द्रविड़ का आभार… PM मोदी ने की टीम इंडिया से बात
प्रधानमंत्री ने आज भारतीय क्रिकेट टीम से फोन पर बात की और पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने हार्दिक पांड्या के अंतिम ओवर और सूर्य कुमार यादव के कैच की सराहना की. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के योगदान की भी तारीफ की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी 20 विश्व कप जीतने
प्रधानमंत्री ने आज भारतीय क्रिकेट टीम से फोन पर बात की और पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने हार्दिक पांड्या के अंतिम ओवर और सूर्य कुमार यादव के कैच की सराहना की. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के योगदान की भी तारीफ की.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी 20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी है और उन्हें चैंपियन करार देते हुए कहा कि क्रिकेटरों ने विश्व कप के साथ-साथ करोड़ों लोगों का दिल भी जीत लिया है. इस जीत के बाद प्रधानमंत्री ने रविवार को कॉल कर टीम इंडिया के खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से बात की और उन्हें बधाई दी.
प्रधानमंत्री ने रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की सराहना की. उन्होंने फाइनल में विराट कोहली की पारी और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की सराहना की. प्रधानमंत्री ने हार्दिक पांड्या के अंतिम ओवर और सूर्य कुमार यादव के कैच की भी तारीफ की और जसप्रीत बुमराह के योगदान को भी जमकर सराहा. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए टीम के कोच राहुल द्रविड़ का भी आभार जताया.
PM मोदी ने किया पोस्ट
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘राहुल द्रविड़ की अविश्वसनीय कोचिंग यात्रा ने भारतीय क्रिकेट की सफलता को आकार दिया है.उनकी अटूट लगन, रणनीतिक अंतर्दृष्टि और सही प्रतिभा को निखारने की वजह से टीम में बदलाव आया. भारत उनके योगदान और पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए उनका आभारी है. हमें उन्हें विश्व कप उठाते हुए देखकर खुशी हुई. उन्हें बधाई देकर खुशी हुई’
Rahul Dravid’s incredible coaching journey has shaped the success of Indian cricket.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 30, 2024
His unwavering dedication, strategic insights and nurturing the right talent have transformed the team.
India is grateful to him for his contributions and for inspiring generations. We are… pic.twitter.com/8MKSPqztDV
कोहली से हुई बात के बाद पीएम मोदी ने लिखा, ‘प्रिय कोहली, आपसे बात करके खुशी हुई. फाइनल की पारी की तरह, आपने भारतीय बल्लेबाजी को शानदार तरीके से संभाला. आपने खेल के सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया. टी20 क्रिकेट को आपकी कमी खलेगी, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि आप नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करना जारी रखेंगे.’
Dear @imVkohli,
— Narendra Modi (@narendramodi) June 30, 2024
Glad to have spoken to you. Like the innings in the Finals, you have anchored Indian batting splendidly. You’ve shone in all forms of the game. T20 Cricket will miss you but I am confident you’ll continue to motivate the new generation of players. pic.twitter.com/rw8fKvgTbA
रोहित का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आप उत्कृष्टता के प्रतीक हैं. आपकी आक्रामक मानसिकता, बल्लेबाजी और कप्तानी ने भारतीय टीम को एक नया आयाम दिया है. आपका टी20 करियर हमेशा याद रखा जाएगा. आज सुबह आपसे बात करके खुशी हुई.’
Dear @ImRo45,
— Narendra Modi (@narendramodi) June 30, 2024
You are excellence personified. Your aggressive mindset, batting and captaincy has given a new dimension to the Indian team. Your T20 career will be remembered fondly. Delighted to have spoken to you earlier today. pic.twitter.com/D5Ue9jHaad
एक्स पर भी दी थी बधाई
इससे पहले टीम की जीत के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”चैंपियंस! हमारी टीम शानदार अंदाज में टी-20 विश्व कप लेकर आई है। हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है. आपने मैदान में कप जीता है, और देश के हर गांवों और गलियों में करोड़ों भारतीयों का दिल जीता है. ”