IPL 2025: ‘शरीफ इंसान है उसके साथ सब अच्छा हो…’ , KL Rahul पर निशाना साधने वाले का पिघला दिल

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए केएल राहुल की जर्सी बदल गई है. वे अब दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आएंगे. सीजन की शुरुआत से पहले उनके खिलाफ बयान देने वाले ने अब उनके लिए शुभकामनाएं दी हैं और उन्हें शरीफ इंसान बताया है. Ipl 2025 for Kl Rahul: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में [...]

By Shaikh Almina · 12/12/2024

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए केएल राहुल की जर्सी बदल गई है. वे अब दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आएंगे. सीजन की शुरुआत से पहले उनके खिलाफ बयान देने वाले ने अब उनके लिए शुभकामनाएं दी हैं और उन्हें शरीफ इंसान बताया है.

Ipl 2025 for Kl Rahul: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. मेगा ऑक्शन में डीसी ने राहुल को 14 करोड़ में खरीदा था. संभावना है कि वे टीम के अगले कप्तान हो सकते हैं. इसी बीच राहुल के लिए उनके विरोधी माने जाने वाले एक शख्स अगले सीजन से पहले शुभकामनाएं भेजी हैं.

शरीफ इंसान है

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले ये लगभग तय हो चुका था कि केएल राहुल अगले सीजन एलएसजी का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसा हुआ भी. एलएसजी ने न ही उन्हें रिटेन किया और न हीं उन्हें खरीदने की कोशिश की. इस फैसले की वजह 2024 में संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच ऑन फिल्ड कहासुनी को माना जाता है जो काफी चर्चा में रहा था. लेकिन अब संजीव गोयनका ने राहुल पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि उनके और राहुल के बीच कोई विवाद नहीं है. वो पहले भी मेरे परिवार की तरह थे, अब भी हैं और आगे भी रहेंगे. वे शरीफ इंसान है और मैं चाहूंगा का भविष्य में उसके साथ सब अच्छा हो.

प्रदर्शन अच्छा रहा

गोयनका ने कहा कि, केएल राहुल ने 2022 से 2024 तक एलएसजी की कप्तानी की. उनका बतौर कप्तान और खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन रहा था. वो अच्छा खिलाड़ी और इंसान है और जहां जाए वहां अच्छा करे. मैं चाहूंगा कि वो टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन करे. उसके साथ मतभेद जैसी कोई बात नहीं है.

पहले क्या कहा था

जब एलएसजी ने केएल राहुल को रिटेन नहीं किया था. उस समय भी संजीव गोयनका का एक बयान आया था. उसमें उन्होंने कहा था कि वे उनलोगों के साथ जाना चाहते थे जो टीम हित को सर्वोपरी रखते हैं. उनका ये बयान राहुल के खिलाफ माना गया क्योंकि पिछले सीजन राहुल पर धीमा खेलने के आरोप थे.

कैसा रहा प्रदर्शन?

2022 में पंजाब किंग्स छोड़ एलएसजी की कप्तानी संभालने वाले 3 सीजन में राहुल ने एलएसजी के लिए 38 मैच खेले जिसमें 2 शतक और 10 अर्धशतक लगाते हुए 1410 रन बनाए. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 103 रहा . 2022 में उन्होंने 2 शतक लगाए थे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full