अयोध्या से रामलला की मूर्ति लेकर नंगे पैर मुंबई पहुंचे जैकी श्रॉफ, लोगों ने कहा- ‘रिस्पेक्ट और बढ़ गई’..
जैकी श्रॉफ का अभी हाल ही में एक वीडियो आया है। इस वीडियो में जैकी श्रॉफ बिना चप्पल पहने अपने हाथ में रामलला की मूर्ति लिए दिखाई दिए। ये मूर्ति एक्टर अयोध्या से नंगे पैर लेकर आए हैं। Jackie Shroff Barefoot Mumbai: 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के [
जैकी श्रॉफ का अभी हाल ही में एक वीडियो आया है। इस वीडियो में जैकी श्रॉफ बिना चप्पल पहने अपने हाथ में रामलला की मूर्ति लिए दिखाई दिए। ये मूर्ति एक्टर अयोध्या से नंगे पैर लेकर आए हैं।
Jackie Shroff Barefoot Mumbai: 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का अयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे थे। कुछ स्टार्स 22 जनवरी को ही अयोध्या पहुंचे, तो कुछ ने पहले पहुंचकर रामलला के स्वागत की तैयारी की। अब इस आयोजन के खत्म होने के बाद बॉलीवुड स्टार्स वापस आ गए हैं। स्टार्स के मुंबई एयरपोर्ट से एक बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच जैकी श्रॉफ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैकी श्रॉफ बिना चप्पल के दिखाई दिए।
अयोध्या के नंगे पैर आए जैकी श्रॉफ
एक्टर जैकी श्रॉफ अलग-अलग वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में एक्टर पोछा लगाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद एक्टर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से भी कई वीडियो वायरल हुए। अब इन सब के बीच जैकी श्रॉफ का नया वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में जैकी श्रॉफ मुंबई के एयरपोर्ट पर नंगे पैर दिखाई दिए। इस दौरान एक्टर ने अपने हाथ भगवान राम की मूर्ति लिए हुए नजर आए। इस वीडियो में जैकी श्रॉफ के साथ विवेक ओबेरॉय दिखाई दिए। जिन्होंने बताया कि जैकी श्रॉफ यहां से भी नंगे पैर गए थे, वहां से भी नंगे पैर लौटे हैं। जैकी श्रॉफ के इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे है। जैकी श्रॉफ के इस अंदाज ने लोगों को अपना दीवना बना लिया।
https://www.instagram.com/reel/C2acyszSPN7/?igsh=MTd6bjRhdXk0dGJiZA==
जैकी श्रॉफ की वीडियो पर लोगों ने किए ये कमेंट्स
जैकी श्रॉफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उनके फैंस के साथ-साथ ट्रोल्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। जैकी श्रॉफ के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ‘भक्ति में शक्ति होती है’। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘जैकी श्रॉफ के लिए रिस्पेक्ट और बढ़ गई।’ जैकी श्रॉफ के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।