Akshay Kumar पर भड़के लोग, भारत के नक्शे पर जूता रखने पर कहा- ‘थोड़ी तो रिस्पेक्ट करो…’

Akshay Kumar: इन दिनों अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘सेल्फी' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसी बीच वह नॉर्थ अमेरिका टूर पर भी जाने वाले हैं, लेकिन अक्षय को उनकी एक गलती भारी पड़ गई है। जी हां, दरअसल अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके लिए उन्हें बुरी तरह [.

By Team Khana Talkies · 6/2/2023

Akshay Kumar: इन दिनों अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘सेल्फी’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसी बीच वह नॉर्थ अमेरिका टूर पर भी जाने वाले हैं, लेकिन अक्षय को उनकी एक गलती भारी पड़ गई है। जी हां, दरअसल अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके लिए उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको दिखाते हैं इस वीडियो में क्या है?

अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिशा पाटनी, सोनम बाजवा और मौनी रॉय के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में ये सितारे ग्लोब पर चलते नजर आ रहे हैं। जिसके लिए नेटिजंस उन्हें अब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”इस हरकत के लिए आपको करोड़ों देशवासियों से क्षमा मांगनी चाहिए।” वहीं एक यूजर ने लिखा, ”थोड़ी तो रिस्पेक्ट कर लो इंडिया की।”

Akshay Kumar की फिल्म ‘सेल्फी’

बता दें कि राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सेल्फी’ एक कॉमेडी-ड्रामा है। इस फिल्म में इमरान हाशमी और अक्षय कुमार मैन लीड में नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 22 जनवरी 2023 को रिलीज किया गया था। वहीं, यह फिल्म 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, अक्षय कुमार फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में उनके अलावा एक्टर टाइगर श्रॉफ भी लीड रोल में होंगे। दोनों पहली बार साथ काम कर रहे है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full