Urfi Javed का ये नया रूप नहीं पहचान पाए लोग, कहा- ‘क्या सच में उर्फी है?’
Urfi Javed: उर्फी जावेद (urfi javed) आए दिन अपने कपड़ों और बेबाक अंदजा के कारण सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने फेशन सेंस के लिए काफी मशहूर हैं। हालांकि, अपने कपड़ों के कारण उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल भी होना पड़ता है, लेकिन इस बार उर्फी ऐसे अवतार में सामने आई हैं कि कोई उन्हें पहचा
Urfi Javed: उर्फी जावेद (urfi javed) आए दिन अपने कपड़ों और बेबाक अंदजा के कारण सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने फेशन सेंस के लिए काफी मशहूर हैं। हालांकि, अपने कपड़ों के कारण उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल भी होना पड़ता है, लेकिन इस बार उर्फी ऐसे अवतार में सामने आई हैं कि कोई उन्हें पहचान नहीं पा रहा है।
सूट-सलवार में दिखीं उर्फी
दरअसल, सोशल मीडिया पर उर्फी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी एक कार के अंदर बैठी हुई हैं। हालांकि, ये उनका लुक था जिसने सबको चौका दिया। दरअसल, वीडियो में हम उर्फी को सूट सलवार पहने देख सकते हैं। ब्रॉउन कलर के सूट में उर्फी बेहद प्यारी लग रही हैं। इस दौरान वह बिल्कुल सिंपल दिख रही हैं, क्योंकि उन्होंने मेकअप नहीं किया हुआ है। वीडियो में एक पैपराजी उर्फी से पूछता दिख रहा है कि उर्फी आप किससे शादी कर रहे हो? तो इसका जवाब देते हुए उर्फी कहती हैं, ”तुमसे” Read This Also: Pathaan पर आया Urfi Javed का दिल, कहा- ‘मुझे अपनी दूसरी बीवी बना लो…
उर्फी को सूट में देख हैरान हुए लोग
अब जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया लोगों ने कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, ”सूट में अच्छी लग रही हो।” किसी ने लिखा, ”आज सूट कैसे पहन लिया?” वहीं, किसी ने लिखा, ”शादी में कपड़े जरूर पहनकर आना।” Read This Also: Urfi Javed फिर एक बार अजीबो-गरीब ड्रेस में आईं नजर, तस्वीर देख रह जाएंगे…
उर्फी जावेद पर दर्ज है केस
बता दें कि उर्फी जावेद उन एक्ट्रेसेज में से हैं, जो हमेशा ही बेबाक होकर अपनी बात रखना जानती हैं। हाल ही में, बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद पर एक्शन लेने की मांग की थी। बीजेपी नेता का कहना था कि उर्फी जावेद मुंबई की सड़कों पर अश्लीलता फैला रही हैं। इसलिए वो चाहती हैं कि मुंबई पुलिस उर्फी पर कार्रवाई करें। बीजेपी नेता की बात सुनने के बाद उर्फी जावेद ने कहा था कि वो कुछ गलत नहीं कर रही हैं। इसलिये उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।