OMG ! एक नहीं, दो बार कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी है ये मशहूर अदाकारा, कैमरे के सामने किया खुलासा, कहा – 19 साल की उम्र में अकेले…

Casting Couch: फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स आए दिन कास्टिंग काउच (Casting Couch) का शिकार होते हैं. बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए उन्हें कई बलिदान देने पड़ते हैं. ऐसे में कुछ कलाकार हालातों से समझौता कर लेते हैं. तो कई लोग अपने आत्मसम्मान को बचाने के लिए करियर की कुर्बानी द

By Sakshi Pandey · 26/11/2023

Casting Couch: फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स आए दिन कास्टिंग काउच (Casting Couch) का शिकार होते हैं. बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए उन्हें कई बलिदान देने पड़ते हैं. ऐसे में कुछ कलाकार हालातों से समझौता कर लेते हैं. तो कई लोग अपने आत्मसम्मान को बचाने के लिए करियर की कुर्बानी दे देते हैं. हालांकि कास्टिंग काउच का अनुभव शेयर करना सभी के लिए आसान नहीं होता है. ऐसे में बहुत कम लोग इस बारे में बात करते हैं. वहीं छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे भी दो बार कास्टिंग काउच की चपेट में आ चुकी हैं. जिसका खुलासा खुद अंकिता ने अपने एक इंटरव्यू में किया है.

19 साल की उम्र में पहली बार हुआ सामना

अंकिता ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि, पहली बार जब उनका सामना कास्टिंग काउच से हुआ तो वो महज 19-20 साल की थीं. जब साउथ के एक प्रोड्यूसर ने उन्हें फिल्म देने के बहाने अकेले कमरे में बुलाया था. इस बारे में बात करते हुए अंकिता कहती हैं कि, “जब मैंने अपना करियर ही शुरू किया था, तब मेरे पास एक साउथ फिल्म का ऑफर आया था. मुझे रोल पाने के लिए समझौता करने के लिए कहा गया, लेकिन मैंने फिल्म से निकलना ही जरूरी समझा. मैं बहुत स्मार्ट थी. मैं कमरे में अकेली थी और 19-20 साल की थी. मैंने शख्स से पूछा- तुम्हारा प्रोड्यूसर किस तरह का कंप्रोमाइज चाहता है? क्या मुझे पार्टी या डिनर के लिए जाना होगा?”

अंकिता ने लगाई लताड़

अंकिता को जब प्रोड्यूसर की हकीकत के बारे में पता चला तो उन्होंने उसे जमकर लताड़ लगाई थी. इस बारे में बात करते हुए अंकिता कहती हैं कि, “जब पता चला कि प्रोड्यूसर मेरे साथ सोना चाहता है, तो मैंने उस बिचौलिए की बैंड बजा दी. मैं उससे कहा कि तुम्हारा प्रोड्यूसर लड़की के साथ सोना चाहता है, न कि काफी टैलेंटेड लड़की के साथ काम करना चाहता है. और मैं वहां से चली गई.”

प्रोड्यूसर ने मांगी माफी

अंकिता ने बताया कि बाद में उस शख्स ने माफी मांगी और कहा कि वह उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने की कोशिश करेंगे. लेकिन अंकिता ने उन्हें साफ मना करते हुए कहा, ‘अगर तुम मुझे फिल्म में लेते भी हो, तो भी मैं आपकी फिल्म में काम नहीं करूंगी.’

बॉलीवुड में हुआ कास्टिंग काउच

कास्टिंग काउच के मामले में बॉलीवुड भी किसी से पीछे नहीं है. जिसका खुलासा अंकिता लोखंडे ने भी किया है. अंकिता का कहना है कि, ‘जब मैं फिल्मों में दोबारा गई. तो मैंने फिर से इसे महसूस किया. सिर्फ उस शख्स से हाथ मिलाया था. मैं नाम नहीं लेना चाहती. वह बड़े एक्टर थे. मुझे वैसा महसूस हुआ. तो मैंने तुरंत अपने हाथ पीछे खींच लिए. मैं जान गई कि मेरा यहां नहीं होगा. क्योंकि वहां समझौते पर चीजें टिकी थीं. मैंने चीजों को समझा और वहां से चली गई, क्योंकि वह सब मेरे लिए नहीं था.’

बता दें कि, पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे इन दिनों छोटे पर्दे के मशहूर शो बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. अंकिता अपने पति के साथ बिग बॉस के घर में आई हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full