Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: पत्रलेखा ने खुद को बताया यशोदा मैया, दर्शकों ने लगाई शो मेकर्स को फटकार

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Aishwarya Sharma Troll on Twitter: स्टारप्लस पर आने वाले शो गुम है किसी के प्यार में, इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस समय शो एक बार फिर दर्शकों के निशाने पर आ गया है। इधर बीच शो में विनायक के इर्द गिर्द कहानी घूमती हुई [...]

By Akanksha Pandey · 24/1/2023

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Aishwarya Sharma Troll on Twitter: स्टारप्लस पर आने वाले शो गुम है किसी के प्यार में, इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस समय शो एक बार फिर दर्शकों के निशाने पर आ गया है। इधर बीच शो में विनायक के इर्द गिर्द कहानी घूमती हुई नजर आ रही है। ऐसे में बहुत सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच आज के एपिसोड में पत्रलेखा ने जब खुद को यशोदा मैया कहा तो दर्शकों को रास नहीं आया। इतना ही नहीं पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा और शो पर दर्शकों ने भगवान का अपमान करने का इल्जाम भी लगाया है। इस वजह से ऐश्वर्या शर्मा ट्विटर पर ट्रोल हो रही हैं।

Ghum hai Kisi Ke Pyaar Mein

एपिसोड में क्या

गुम है किसी के प्यार में आज के एपिसोड में दिखाया गया की पत्रलेखा नागपुर मराठी महिला संगठन की सभा में शामिल होती है। वहां मौजूद कुछ औरतें उसपर तंज कसती हैं की ये अब कभी मां नहीं बन पाएगी। इसपर पत्रलेखा un औरतों को जवाब देती हुई दिखाई देगी। पाखी कहते हुए दिखाई देगी की वह वीनू की यशोदा मैया है। उसने वीनू को सगे बेटे से भी बढ़कर माना है।

दर्शकों ने कहा– ये भगवान का अपमान

शो गुम है किसी के प्यार में इस वक्त इंटरटेनमेंट का फुल ऑन मूड बना हुआ है। दर्शक भी इसे बड़े चाव से देख रहे हैं। लेकिन आज के एपिसोड में पत्रलेखा की यशोदा मईया के डायलॉग से दर्शकों के निशाने पर आ गई हैं। यूजर्स ने अलग अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा ,“ एक क्रिमिनल जो बच्चा चुराती है, मर्डर करे। अपने देवर के करीब जाने के लिए us बच्चे का इस्तेमाल करे जो अभी तक दुनिया में आया भी नहीं। बच्चे को अपनी सगी मां से अलग करे और बड़ा में आत्म्हत्या करने की धमकी दे। जिस औरत की दिमागी हालत ठीक ना हो वो खुद को यशोदा मैया बता रही है। ये हमारे भगवान का अपमान है।”

दूसरे यूजर ने लिखा की ये बिलकुल बकवास था। इसने मां यशोदा और हम हिंदुओं का बहुत बड़ा अपमान किया है। ये मैं बिल्कुल नहीं भूलूंगी।

शो आया दर्शकों के निशाने पर

बुरी तरह से ट्रोल हुई ऐश्वर्या शर्मा। इसके बाद भी यूजर्स नहीं रुके। एक यूजर ने लिखा की अब लगता है मेकर्स ने साफ कर दिया है की विनायक इस क्रिमिनल को ही अपनी मां चुनेगा। एक अपराधी जो यशोदा मईया होने का दावा कर रही है। हमारे भगवान और पौराणिक कथाओं का अपमान करना बंद करो।”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full