पत्रलेखा ने पति राजकुमार राव संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, व्हाइट ड्रेस में ट्विनिंग करता दिखा कपल

Bollywood News: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वहीं, उनकी पत्नी पत्रलेखा भी किसी से कम नहीं है। दोनों ने बॉलीवुड में कड़ा संघर्ष किया है तब जाकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है तभी तो फैंस दोनों की एक झलक के [...]

By ·

Bollywood News: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वहीं, उनकी पत्नी पत्रलेखा भी किसी से कम नहीं है। दोनों ने बॉलीवुड में कड़ा संघर्ष किया है तब जाकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है तभी तो फैंस दोनों की एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। अब हाल ही में, पत्रलेखा ने राजकुमार राव संग एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

पत्रलेखा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

दरअसल, पत्रलेखा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में पत्रलेखा और राजकुमार राव कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में कपल एक-दूसरे को ट्विनिंग करता हुआ व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहा है। हालांकि, यह तस्वीर कपल की शादी के बाद की है या उससे पहले की ये नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि एक्ट्रेस ने इस तस्वीर के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है।

साल 2021 में की थी शादी

बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा ने साल 2021 में एक-दूसरे से शादी की थी। कपल काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहा था। वहीं, अब ऐसी खबरें हैं कि कपल जल्द फैंस को खुशखबरी देने वाला है। यानी कपल के घर में एक नन्हा सा मेहमान आने वाला है। हालांकि, राजकुमार और पत्रलेखा ने इस खबर की पुष्टी नहीं की है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें