Pathan Movie Review: बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई ‘पठान’, फैंस ने फिल्म को दिए 5 स्टार

Pathan Movie Review: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म की टिकट और सींस की तस्वीरें हर जगह छाई हुई है। शाहरुख की दीवानगी हर जगह देखने क

By ·

Pathan Movie Review: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म की टिकट और सींस की तस्वीरें हर जगह छाई हुई है। शाहरुख की दीवानगी हर जगह देखने को मिल रही है।

Pathan Movie Review

शाहरुख की अब तक की हिट मानी जा रही है ‘पठान’

फिल्म को ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक की तरफ से 4 स्टार दिए गए हैं। उन्होंने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है। फिल्म का रिव्यू देते हुए उन्होंने लिखा, ”फिल्म में स्टार पावर, स्टाइल, स्केल, गाने, कंटेंट और सरप्राइजेस हैं। शाहरुख ने दमदार वापसी की है।” वहीं, शाहरुख खान के फैंस ने पुणे के सिनेमाघर के बाहर आतिशबाजी की है।

मुंबई के वडाला में सिनेमाघर के बाहर पुलिस बल तैनात

बता दें कि शाहरुख की फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में काफी ज्यादा भीड़ नजर आ रही है। इसलिए सिनेमाघरों के बाहर पुलिस की सुरक्षा भी रखी गई है। जैसा कि सब जानते हैं कि फिल्म रिलीज से पहले ही काफी ज्यादा विवादों में थी इसी कारण से पुलिस बल को तैनात किया गया है।

‘पठान’ का 250 करोड़ रुपए का बजट

बता दें कि फिल्म ‘पठान’ यशराज फिल्मस की एक बड़े बजट की फिल्म है। इस फिल्म को 250 करोड़ रुपए में बनाया गया है। वहीं, कई रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि शाहरुख ने फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं और दीपिका पादुकोण को फिल्म के लिए 15 करोड़ और जॉन अब्राहम को 20 करोड़ रुपए की फीस दी गई है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें