Pathaan ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! बॉक्स ऑफिस 9वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपए

Pathaan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए ये साल बेहद खास है। साल के शुरुआत में ही उनकी फिल्म ‘पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म की धुआंधार कमाई जारी है। वहीं, अब फिल्म के 9वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। फिल्म के 9वें [...]

By Team Khana Talkies · 3/2/2023

Pathaan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए ये साल बेहद खास है। साल के शुरुआत में ही उनकी फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म की धुआंधार कमाई जारी है। वहीं, अब फिल्म के 9वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। फिल्म के 9वें दिन के कलेक्शन ने सबक हैरात में डाल दिया है। आइए जानते हैं। Read this also: एक अफवाह ने Aruna Irani के करियर को कर दिया था बर्बाद, इंटरव्यू में किया खुलासा

9वें दिन कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?

बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’ हर दिन एक नया इतिहास रचा रही है। पहले दिन के मुताबिक, 9वें दिन ‘पठान’ का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 15.50 करोड़ रहा। 9 दिनों का कलेक्शन मिलाकर ‘पठान’ अब तक 364 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। ‘पठान’ ने ओपनिंग डे पर हिंदी में 55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 68 करोड़ और तीसरे दिन 38 करोड़ का बिजनेस किया। इसके बाद वीकेंड पर फिल्म ने 110 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की थी। वहीं सोमवार को फिल्म की कमाई 25.50 करोड़ और मंगलवार को 22 करोड़ रही। हालांकि, 7वें दिन फिल्म की कमाई थोड़ी सुस्त पड़ गई थी। पर 9वें दिन फिल्म की डबल डिजिट में हुई कमाई बता रही है कि ‘पठान’ आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ती नजर आएगी। Read this also: बल्ला छोड़ MS Dhoni ने पहनी पुलिस ऑफिसर की वर्दी, वायरल फोटो ने किया सबको हैरान

4 साल बाद जबरदस्त रहा कमबैक

बता दें कि शाहरुख ने ‘पठान’ के साथ चार साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। यह शाहरुख के करियर की पहली एक्शन मूवी है। इस फिल्म में शाहरुख का एक्शन देख हर कोई हैरान है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी अहम रोल अदा किया है। इसके अलावा फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। Read this also: Shubman Gill इस सारा को कर रहे हैं डेट!, एयरपोर्ट पर बातचीत करता दिखा कपल, Leak हुई फोटो

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full