Pathaan के कंपोजर ने ‘बेशरम रंग’ गाने की खोली पोल, कहा- ‘हमसे कहा गया था…’

Pathaan: इन दिनों बॉलीवुड से लेकर संसद भवन तक हर कोई शाहरुख की फिल्म ‘पठान' की जमकर तारीफ कर रहा है, लेकिन फिल्म से पहले इस फिल्म का गाना ‘बेशरम रंग' हिट हो गया था। हालांकि, गाना रिलीज होते ही इसे लेकर भारी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। पहले तो यह कहा गया था कि एक्ट्रेस दीपिक

By Team Khana Talkies · 9/2/2023

Pathaan: इन दिनों बॉलीवुड से लेकर संसद भवन तक हर कोई शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ की जमकर तारीफ कर रहा है, लेकिन फिल्म से पहले इस फिल्म का गाना ‘बेशरम रंग’ हिट हो गया था। हालांकि, गाना रिलीज होते ही इसे लेकर भारी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। पहले तो यह कहा गया था कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने गाने में भगवा रंग की बिकिनी पहनी है, जिससे हिंदुओ की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और फिर कहा गया कि बड़ा अश्लील गाना है। अब इन सभी कॉन्ट्रोवर्सी पर गाने को कंपोज करने वाली विशाल-शेखर ने इसकी मेकिंग पर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है। Also Read: Bigg Boss 16 की अपनी जर्नी देख इमोशनल हुईं Priyanka Chahar Choudhary, वीडियो आया सामने

vishal shekhar

गाने को लेकर विशाल-शेखर ने की बात

दरअसल, ‘बॉलीवुड हंगामा’ से एक खास बातचीत में विशाल-शेखन ने बताया कि उन्होंने सिद्धार्थ आनंद के लिए कौन-कौन से गाने बनाए हैं। इस पर जब उनसे पूछा गया कि क्या ‘बेशरम रंग’ बनाने के लिए ‘घूंघरू’ को टेंप्लेट की तरह इस्तेमाल करने की कोई बात हुई थी क्या? इस पर विशाल ने कहा- ‘नहीं।’ इस पर आगे बात करते हुए विशाल ने कहा, ”हमें गाने को लेकर ब्रीफ दिया गया था। ब्रीफ ये था कि ये एक फीमेल सॉन्ग है। वो एक सेंशुअल गाना है। हमें नहीं पता था कि ये गाना कहां शूट होने वाला था। हमें क्या लेना-देना। हमको लिखना है आप घर में शूट करो या कहीं भी हमें क्या।” Also Read: Janhvi Kapoor को है स्टारकिड होने का दुख! ‘नेपोटिज्म प्रोडक्ट’ कहे जाने पर इमोशनल हुई एक्ट्रेस

फिल्म के दूसरे गाने पर भी की बात

इंटरव्यू में आगे शेखर ने कहा, ”बेशरम रंग गाने को लेकर जो कॉन्ट्रोवर्सी हुई सो तो हुई फिल्म के दूसरे गाने ‘पठान’ की भी ट्रोल करना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे थे कि क्या टिक-टॉक वीडियो टाइप गाना बना दिया है। शाहरुख खान चिथड़ों में पठान बने झूम रहे हैं। कुल मिलाकर लोगों को शुरू में फील नहीं आई और इस खबर के लिखे जाने तक उस गाने के 235 मिलियन यानी 23.50 करोड़ रुपए से ज़्यादा व्यूज़ हो चुके हैं।” Also Read: Sara Ali Khan ने मां अमृता सिंह के बर्थडे पर शेयर किया दिल छू लेना वाला पोस्ट, लिखा- ‘मेरी पूरी…’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full