Exclusive: शादी के बाद हनीमून की अटकलों के बीच मालदीव पहुंची Parineeti Chopra, लिखा – ‘ये मेरा हनीमून नहीं है’, देखें Photos

Parineeti Chopra: बी-टाउन की नई नवेली दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) शादी के बाद से जमकर सूर्खियां बटोर रही हैं. राजस्थान में हुई रॉयल वेडिंग से लेकर गृह प्रवेश और लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करने तक परिणीति खबरों में बनी हुई हैं. वहीं काम से ब्रेक लेकर परिणीति अब म

By ·

Parineeti Chopra: बी-टाउन की नई नवेली दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) शादी के बाद से जमकर सूर्खियां बटोर रही हैं. राजस्थान में हुई रॉयल वेडिंग से लेकर गृह प्रवेश और लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करने तक परिणीति खबरों में बनी हुई हैं. वहीं काम से ब्रेक लेकर परिणीति अब मालदीव की सैर पर निकल पड़ी हैं. जिसकी तस्वीरें खुद परिणीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. हालांकि इससे पहले फैंस उनके हनीमून के कयास लगाते परिणीति ने अपनी पोस्ट के कैप्शन से सभी को कन्फ्यूज कर दिया है.

दरअसल बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन परिणीति चोपड़ा ने मालदीव के होटल की कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड की हैं. जिनमें से एक तस्वीर में परि ने होटल का नाम शेयर किया है. तो वहीं दूसरी तस्वीर में परिणीति समुद्र किनारे चाय पीते नजर आ रही हैं. इस फोटो में परिणीति ने गुलाबी रंग का चूड़ा पहन रखा है और हाथ में चाय का कप पड़क रखा है. जिसके साथ ही खूबसूरत सी व्यू नजर आ रहा है.

ऐसे में परिणीति की तस्वीरें देखने के बाद फैंस उनके हनीमून के कयास लगा रहे थे. मगर परिणीति ने साफ कर दिया है कि वो मालदीव की इस ट्रिप पर पति राघव चड्ढा के बिना ही गई हैं. फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में परिणीति ने लिखा कि, ये मेरा हनीमून नहीं हैं. हैशटेग गर्ल्स ट्रिप. परि की इस पोस्ट से साफ है कि वो सहेलियों के साथ मालदीव में एन्जॉय कर रही हैं.

बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में स्थित द लीला पैलेस होटल में सात फेरे लिए थे. वहीं शादी के कुछ फंक्शन्स ताज पैलेस में भी देखने को मिले थे. दोनों कपल्स ने सगाई से लेकर मेहंदी और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी. जिसे देखने के बाद फैंस भी कपल्स को मुबारकबाद देते नहीं थक रहे थे.

ये भी पढ़ें – OMG! बॉर्डर 2 के लिए सनी देओल ने वसूली मोटी रकम, जानकर उड़ जाएंगे होश, जाने कब शुरु होगी शूटिंग

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें