Exclusive: परिणीति और राघव की शादी का नया वीडियो आया सामने, सूफी नाइट में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा के साथ ठुमके लगाती दिखी परिणीति

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा ने पिछले महीने राजस्थान के उदयपुर में बेहद धूम-धाम के साथ शादी रचाई है. दोनो कपल्स की शादी की तस्वीरें किसी फेरी टेल से कम नहीं थी. वहीं परिणीति ने भी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी. हालांकि परिणीति

By ·

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा ने पिछले महीने राजस्थान के उदयपुर में बेहद धूम-धाम के साथ शादी रचाई है. दोनो कपल्स की शादी की तस्वीरें किसी फेरी टेल से कम नहीं थी. वहीं परिणीति ने भी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी. हालांकि परिणीति के फैंस शादी की सभी फोटोज का आज भी इंतजार कर रहे हैं. वहीं फैंस का सब्र रंग लाया है. परिणीति और राघव की शादी की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें परिणीति सूफी नाइट में ठुमके लगाते दिखाई दे रही हैं.

सूफी नाइट में प्रियंका की मां के साथ नाची परिणीति

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का जो वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. उसमें देखा जा सकता है कि, परि और राघव ने शादी में सूफी नाइट का भी आयोजन किया था. वहीं इस रॉयल वेडिंग में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी हिस्सा लिया था. हालांकि प्रियंका काम में व्यस्त होने के कारण शादी में नहीं पहुंच पाई. मगर उन्होंने दोनों कपल्स को शुभकामनाएं दी थीं.

वीडियो में सूफी नाइट का शानदार नजारा देखने को मिल रहा है. झालर और खूबसूरत लाइटों से सजी रंग-बिरंगी शाम ने शादी में चार चांद लगा दिए हैं. वहीं परिणीति की बहन प्रियंका की मां मधु चोपड़ा सूफी गानों पर परि के साथ नचाती नजर आ रही हैं. इसके अलावा वीडियो में स्पोर्ट्स डे की भी झलक है. जहां शादी में आए मेहमान क्रिकेट और अन्य खेल खेलते दिखाई दे रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Dhruv Chopra (@dhruvchopra123)

परिणीति और राघव की शादी

बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में स्थित द लीला पैलेस होटल में सात फेरे लिए थे. वहीं शादी के कुछ फंक्शन्स ताज पैलेस में भी देखने को मिले थे. दोनों कपल्स ने सगाई से लेकर मेहंदी और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी. जिसे देखने के बाद फैंस भी कपल्स को मुबारकबाद देते नहीं थक रहे थे.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें