IPL 2024: माता-पिता को हैं भरोसा, जल्द ही देश के लिए खेलेगा बेटा, भगवान श्री कृष्ण के बहुत बड़े भक्त हैं मयंक यादव

युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव के माता-पिता को पूरा भरोसा है कि उनका बेटा जरूर आगे तक जाएगा. धारदार गेंदबाजी से क्रिकेट जगत में भूचाल ला चुके हैं मयंक. IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में अभी 20 मैच भी नहीं हुए हैं, लेकिन लीग को कई नए और उभरते हुए स्टार मिल [...]

By Shaikh Almina · 5/4/2024

युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव के माता-पिता को पूरा भरोसा है कि उनका बेटा जरूर आगे तक जाएगा. धारदार गेंदबाजी से क्रिकेट जगत में भूचाल ला चुके हैं मयंक.

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में अभी 20 मैच भी नहीं हुए हैं, लेकिन लीग को कई नए और उभरते हुए स्टार मिल चुके हैं. इन्हीं में से एक नाम लखनऊ सुपर जायंट्स के 21 वर्षीय खिलाड़ी मयंक यादव का है, जिन्होंने अपनी हवा को चीरती हुई गेंदों से क्रिकेट जगत में भूचाल ला दिया है. 156.7 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद कर उन्होंने ब्रेट ली, डेल स्टेन से लेकर शोएब अख्तर और इयान बिशप जैसे महान खिलाड़ियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. ऐसे में उन्हें भारतीय टीम में जगह मिलने की अटकलें तेज होने लगी हैं. मगर उनके पिता अटकलों पर ध्यान नहीं दे रहे क्योंकि वो आश्वस्त हैं कि उनका बेटा भारत के लिए जरूर खेलेगा.

मयंक यादव के पिता को पूरा भरोसा

हाल ही में आजतक से बात करते हुए मयंक यादव की मां, ममता यादव ने कहा, “मैं इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हूं. मैं उम्मीद करती हूं कि मयंक जल्द भारत के लिए डेब्यू करें और अच्छा प्रदर्शन कर पाएं. लेकिन मुझसे ज्यादा उसके पापा को बहुत ज्यादा भरोसा है. अभी लोग कह रहे हैं कि मयंक को भारत के लिए खेलना चाहिए. पिछले 2 साल से उसके पिता कह रहे हैं कि अगर मयंक चोटिल ना हुआ होता तो टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में खेल रहा होता.”

भगवान कृष्ण के भक्त हैं मयंक

मयंक की मां ने आगे बताते हुए कहा, “हम बहुत खुश हैं कि वो अच्छा खेल रहा है और लोग उसके बारे में बात कर रहे हैं. मयंक बहुत प्रतिभाशाली क्रिकेटर है और लोगों को अभी उसका और अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलेगा. मयंक 2 साल पहले शाकाहारी बन गया था क्योंकि वो भगवान श्री कृष्ण को बहुत मानता है. मुझे भरोसा है कि वो एक दिन भारत के लिए जरूर खेलेगा.”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full