Exclusive: शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने पर बोले पंकज त्रिपाठी, किंग खान को बताया शानदार, स्त्री 2 पर कही ये बात
Pankaj Tripathi: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी फिल्म मैं अटल हूं को लेकर सूर्खियों में हैं. इस फिल्म में पंकज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बावजपेयी का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म ने बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. ऐसे में फिल्म की रिलीजिंग पर पंकज त्रिपाठी न
Pankaj Tripathi: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी फिल्म मैं अटल हूं को लेकर सूर्खियों में हैं. इस फिल्म में पंकज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बावजपेयी का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म ने बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. ऐसे में फिल्म की रिलीजिंग पर पंकज त्रिपाठी ने आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था. जिसमें उन्होंने शाहरुख के साथ काम करने से लेकर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री 2 पर भी खुलकर बात की है.
शाहरुख खान हैं शानदार
पंकज त्रिपाठी ने 2015 में रिलीज हुई फिल्म दिलवाले में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी. इस फिल्म में पंकज किंग खान के बेस्ट फ्रेंड बने थे. ऐसे में जब सेंशन के दौरान फैंस ने पंकज से पूछा कि शाहरुख के साथ काम करने का एक्सपीरियंस कैसा था. तो उन्होंने किंग खान की जमकर तारीफ की है. पंकज ने जवाब देते हुए कहा कि, बहुत ही शानदार. वो एक बेहतरीन कलाकार हैं.
स्त्री 2 पर बोले पंकज त्रिपाठी
बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म स्त्री 2 पर भी पंकज त्रिपाठी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. फिल्म का पहला पार्ट हिट रहा था. जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने लीड रोल निभाया था. ऐसे में जल्दी ही फिल्म का सीक्वेल आने वाला है. वहीं सेशन के दौरान जब फैन ने पूछा कि, स्त्री 2 कब रिलीज हो रही है. तो मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए मिर्जापुर सीरीज का इमोजी भेजा. जिसमें लिखा था कि, रिस्क है. वहीं पंकज ने आगे लिखा कि, बालक क्यों डरना चाहते हो?
पंकज त्रिपाठी का वर्कफ्रंट
पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फुकरे फ्रेंचाइजी, सुपर 30, लुका छुपी, 83 और लूडो जैसी कई फिल्मों में यादगार रोल अदा किए हैं. वहीं ओटीटी की मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर में पंकज त्रिपाठी को अंखण्डानंद त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया के किरदार में देखा गया था. ऐसे में पंकज जल्दी ही स्त्री 2 और मिर्जापुर के तीसरे सीजन में नजर आएंगे.