मां श्वेता की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सुन हैरान हो गईं थीं पलक, बोलीं- ऐसा लगा जैसे कॉन्ट्रैक्ट टूट गया…
टेलीविज़न एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। पलक ने कुछ दिन पहले ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। इस फिल्म को लेकर पलक लगातार सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं। हाल ही [...]
टेलीविज़न एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। पलक ने कुछ दिन पहले ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। इस फिल्म को लेकर पलक लगातार सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं। हाल ही में पलक ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी मां श्वेता तिवारी की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ बातें कही हैं।
माँ की दूसरी प्रेग्नेंसी के समय 15 साल की थी पलक
एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में ‘किसी का भाई किसी की जान’ एक्ट्रेस ने अपनी माँ की दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में कहा कि, ”मुझे याद है जब मैं 15 साल की थी और इस खबर को सुनने के बाद काफी परेशान हो गई थी, जब मेरी मां ने मुझे बताया कि उन्हें फिर से बेबी होने वाला है। यह बात सुनकर मेरा रिएक्शन था कि, नहीं… ये नहीं हो सकता। मेरी मां को मेरा रिएक्शन कुछ अजीब सा लगा।”
माँ और मेरे बीच कोई कॉन्ट्रैक्ट टूट गया था
पलक ने कहा, ”मां की दूसरी प्रेग्नेंसी के लिए मैं रेडी नहीं थी और लगा जैसे ये उनके और मेरे बीच जैसे कोई कॉन्ट्रैक्ट था और वो टूट गया हो। मम्मी को समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या बोल रही हूं। मैंने उनसे कहा कि मुझे किसी ने बताया क्यों नहीं कि आपको बच्चा होने वाला है। मैं इस खबर के लिए तैयार नहीं थी। तब उन्होंने कहा कि ओवरएक्टिंग करना बंद करो।”
शाहरुख खान के बेटे संग अपने रिश्ते पर खुलकर बोलीं पलक तिवारी- वह बिल्कुल वैसा ही है, जैसा…
बच्चे की तस्वीर देख रोने लगी थीं
पलक ने आगे बताया कि, ‘मेरे लिए टर्निंग पाइंट तब रहा जब मैं मम्मी के साथ सोनोग्राफी कराने हास्पिटल गई। जब मैंने पहली बार बच्चे की तस्वीर देखी तो सिसकने लगी। मैं कांपने तक लगी थी। उस वक्त मुझे लगा कि मैं इस बच्चे से ज्यादा इस दुनिया में मैं किसी को प्यार नहीं करती हूं।”
श्वेता तिवारी ने की थी दो शादी
बता दें पलक तिवारी श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। राजा से तलाक के बाद श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से शादी की थी। अभिनव और श्वेता के बेटे रेयांश का जन्म हुआ। फिलहाल श्वेता तिवारी अपने दूसरे पति अभिनव कोहली से भी अलग हो चुकी हैं। अब वह बतौर सिंगल मदर ही अपने दोनों बच्चों को पाल रही हैं।
सैफ अली खान के बेटे संग क्लब में सरेआम लिपलॉक करते हुए स्पॉट हुई पलक तिवारी! – रिपोर्ट्स