शाहरुख खान के बेटे संग अपने रिश्ते पर खुलकर बोलीं पलक तिवारी- वह बिल्कुल वैसा ही है, जैसा…

टेलीविज़न एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। पलक जल्दी ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अपनी फिल्म के अलावा पलक रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। सैफ [

By Aayushi Sharma · 18/4/2023

टेलीविज़न एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। पलक जल्दी ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अपनी फिल्म के अलावा पलक रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ भी पलक का नाम जोड़ा जाता रहा है। लेकिन अब पलक ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पर्सनालिटी के बारे में बात की है।

पलक ने की आर्यन की खूब तारीफ़ 

हाल ही में जब पलक तिवारी से आरजे  सिद्धार्थ कन्नन ने आर्यन खान को लेकर सवाल किया, तो एक्ट्रेस ने बताया कि, ‘आर्यन जैसा दिखता है, वह बिल्कुल वैसा ही है। वह बहुत कम बात करता है लेकिन जो भी कहता है बहुत ही काम का कहता है और फिर अपने काम में व्यस्त हो जाता है। वह बहुत ही प्यारा है और शांत रहने वाला लड़का है। वह पार्टियों में अपने आप में ही व्यस्त रहता है। अगर आप उससे बात करोगे तभी वह आपसे बात करेगा लेकिन वह अधिकतर मौकों पर खामोश रहने वाला लड़का है वह ऐसा ही है।’

पलक तिवारी ने लड़कियों को लेकर सलमान के बनाए हुए RULES का खोला था राज़, अब अपनी बात से पलटीं

अन्य स्टारकिड्स के साथ कैसी है दोस्ती?

इसके अलावा पलक ने बॉलीवुड में स्टार किड्स संग अपनी दोस्ती पर भी बात की। उन्होंने कहा कि, उन्हें खुशी कपूर गर्मजोशी से भरी हुई लगती हैं। वहीं, पलक ने सुहाना खान के शांत नेचर की भी तारीफ की, जबकि पलक ने शनाया कपूर को सबसे स्टाइलिश बताया।

‘ड्रेस कोड’ वाले बयान पर शहनाज़ ने पलक को बताया गलत, बोलीं- मैं तो हॉट ड्रेस…

इब्राहिम संग दोस्ती पर की बात

पलक तिवारी ने इस दौरान इब्राहिम अली खान संग भी अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की है। इस बारे में उन्होंने कहा कि, ‘इब्राहिम मेरा दोस्त है। मुझे उसके साथ घूमना-फिरना पसंद है, उसके साथ स्पॉट किया जाना पसंद। लेकिन ऐसा नहीं है कि हम हर दिन एक-दूसरे से मैसेज पर बात कर रहे हैं या कॉल कर रहे हैं। लेकिन हाँ, वह है एक ऐसा दोस्त है, जो मुझे पसंद है।’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full