पलक तिवारी ने लड़कियों को लेकर सलमान के बनाए हुए RULES का खोला था राज़, अब अपनी बात से पलटीं

Salman Khan and Palak Tiwari: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' (Kisi ka bhai kisi ki jaan) के जरिए बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। लेकिन अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही पलक सुर्खि

By Aayushi Sharma · 15/4/2023

Salman Khan and Palak Tiwari: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi ka bhai kisi ki jaan) के जरिए बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। लेकिन अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही पलक सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही पलक ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि सलमान खान ने अपनी फिल्मों के सेट्स पर लड़कियों के लिए खास रूल बनाया है।

पलक तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘जब मैं अंतिम में सलमान सर के साथ काम कर रही थी, तो उनका एक नियम होता था। सलमान सर का एक नियम था कि कोई भी लड़की मेरे सेट पर अपनी नेकलाइन ढंक कर रहेंगी, जैसे अच्छे घरों की लड़कियां रहती हैं। सलमान इसके विरुद्ध हैं। मुझे नहीं लगता यह बात किसी को भी पता है, लेकिन यह सच है।’ पलक के इस बयान ने सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट तक पर तहलका मचा दिया था। उन्हें इस बयान के कारण ट्रोल भी किया गया। जब बयान की चर्चाएं तेज होती गई, तो एक्ट्रेस को इसे लेकर सफाई देनी पड़ी।

सलमान खान बोले- झूठा I LOVE YOU बोलकर लड़कों को फंसाती हैं लड़कियां, आपकी ज़िंदगी बर्बाद…

जब पलक से ये पूछा गया था कि, सलमान ने आखिर लड़कियों के लिए ये रूल क्यों बनाया है, तो इसपर उन्होंने जवाब दिया था कि, ‘वो ट्रेडिशनलिस्ट हैं। वो कहते हैं जो पहनना है पहनो। लेकिन उन्हें हमेशा ये लगता है कि उनके साथ काम करने वाली लड़कियां सुरक्षित रहनी चाहिए। अगर आसपास आदमी होते हैं जिन्हें वे पर्सनली नहीं जानते, या फिर वो जगह उनके पर्सनल स्पेस में नहीं है और वहां वे वहां किसी पर भरोसा नहीं करते।।।ऐसे में उनकी कोशिश रहती है कि महिलाएं हमेशा सेफ रहें।’

हाल ही में पलक ने अब अपने लेटेस्ट बयान में कहा, ‘मेरे बयान को सच में गलत समझा गया। मैं बस इतना कहना चाहती थी कि मैंने अपने लिए कुछ दिशा-निर्देश तय किए हैं कि कैसे ऐसे लोगों के साथ कपड़े पहने जाएं जो मुझसे बहुत सीनियर हैं, जिन्हें मैं बहुत पसंद करती हूं, जिनको देखकर बड़ी हुई हूं और सलमान सर उनमें से ही एक हैं। लेकिन मैंने कुछ ऐसा नहीं कहा था।’

बता दें सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में पलक तिवारी अहम रोल निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, जस्सी गिल और राघव जुयाल जैसे और भी कई यंग स्टार्स दिखेंगे। सलमान के ऑपोज़िट इस फिल्म में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full