सलमान के ‘नो डीप नेक ड्रेस रूल’ रूल पर बयान देकर पछता रहीं पलक तिवारी, मानी अपनी गलती

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस पलक तिवारी (Palak Tiwari) इन दिनों कई मुद्दों को लेकर सुर्ख़ियों में छाई हुईं हैं। कुछ दिन पहले ही पलक तिवारी ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्य

By Aayushi Sharma · 5/5/2023

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस पलक तिवारी (Palak Tiwari) इन दिनों कई मुद्दों को लेकर सुर्ख़ियों में छाई हुईं हैं। कुछ दिन पहले ही पलक तिवारी ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि सलमान खान ने अपनी फिल्मों के सेट्स पर लड़कियों के लिए खास रूल बनाया है। पलक के इस बयान के कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब पलक को अपने इस बयान पर पछतावा हो रहा है।

पलक ने फिल्म के सेट पर सलमान खान के नियम का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि, ‘जब मैं अंतिम में सलमान सर के साथ काम कर रही थी, तो उनका एक नियम होता था। सलमान सर का एक नियम था कि कोई भी लड़की मेरे सेट पर अपनी नेकलाइन ढंक कर रहेंगी, जैसे अच्छे घरों की लड़कियां रहती हैं। सलमान इसके विरुद्ध हैं। मुझे नहीं लगता यह बात किसी को भी पता है, लेकिन यह सच है।’ पलक के इस बयान ने सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट तक पर तहलका मचा दिया था। उन्हें इस बयान के कारण ट्रोल भी किया गया।

अब पलक ने अपने इस बयान पर पछतावा जाहिर करते हुए कहा कि, ‘उनका मतलब सलमान और सेट पर उनके तरीकों के बारे में कुछ भी गलत नहीं था।’ पलक ने कहा, ‘मेरे बयान को गलत तरह से पेश किया गया है। मुझे इसका बुरा नहीं लगा है। सलमान सर एक समझदार इंसान हैं। वो मुझे जानते हैं। उन्हें पता है कि मैं कभी उनके बारे में कुछ गलत नहीं कहूंगीं। इससे मुझे बड़ा सबक मिला है। ये सीखने का सबसे अच्छा तरीका है। मैंने गलती की है, मैं सीखूंगी और ये कुछ ऐसा है, जिसे मैं जिंदगीभर याद रखूंगी। ‘

गौरतलब है कि पलक इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्ख़ियों में छाई हुईं हैं। पिछले कुछ दिनों पलक तिवारी का नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान संग जुड़ रहा है। पलक ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए ये भी कहा था कि, इ’ब्राहिम सिर्फ मेरा एक अच्छा दोस्त है और वह वास्तव में उसे बहुत अच्छी तरह से नहीं जानती है।’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full