सैफ अली खान के बेटे संग क्लब में सरेआम लिपलॉक करते हुए स्पॉट हुई पलक तिवारी! – रिपोर्ट्स
टेलीविज़न एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। पलक ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। अपनी फिल्म के अलावा पलक रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल [..
टेलीविज़न एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। पलक ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। अपनी फिल्म के अलावा पलक रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में पलक को सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों ने ऐसी हरकत कर दी, जिसके कारण पलक लाइमलाइट में आ गईं हैं।
हाल ही में पलक और इब्राहिम को मुंबई के एक नाइट स्पॉट पर स्पॉट किया गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि इस क्लब में पलक और इब्राहिम एक-दूसरे के प्यार में पागल लग रहे थे और लिपलॉक करते हुए भी दिखे। हालांकि, हमारी वेबसाइट इस बात की पुष्टि नहीं करती है। इन दोनों के बीच जो भी हुआ हो, ये तो पलक और इब्राहिम ही जाने, लेकिन सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है।
गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब पलक और इब्राहिम के अफेयर की खबर सामने आई हो। बल्कि पहले भी कई बार इन दोनों के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर चली हैं। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान भी पलक तिवारी ने इब्राहिम अली खान संग भी अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की थी। इस बारे में उन्होंने कहा था कि, ‘इब्राहिम मेरा दोस्त है। मुझे उसके साथ घूमना-फिरना पसंद है, उसके साथ स्पॉट किया जाना पसंद। लेकिन ऐसा नहीं है कि हम हर दिन एक-दूसरे से मैसेज पर बात कर रहे हैं या कॉल कर रहे हैं। लेकिन हाँ, वह है एक ऐसा दोस्त है, जो मुझे पसंद है।’