T20 World Cup 2024: रोहित-सूर्या से नहीं, इस बल्लेबाज से डरते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी!

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महामुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया का एक खिलाड़ी पाकिस्तानी टीम के लिए सबसे बड़ा काल साबित हो सकता है, जो अकेले दम पर उसे तहस-नहस भी कर सकता है। पाकिस्तान टीम के [...

By Shaikh Almina · 31/5/2024

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महामुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया का एक खिलाड़ी पाकिस्तानी टीम के लिए सबसे बड़ा काल साबित हो सकता है, जो अकेले दम पर उसे तहस-नहस भी कर सकता है। पाकिस्तान टीम के लिए न्यूयॉर्क के मैदान पर इस खिलाड़ी से पार पाना बहुत ही मुश्किल होगा।

टीम इंडिया (Team India) का ये दिग्गज क्रिकेटर अपने तूफान में पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों को उड़ाने के लिए तैयार है। शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर और हारिस रउफ जैसे पाकिस्तानी तेज गेंदबाज इस भारतीय क्रिकेटर के सामने बुरी तरह पस्त नजर आएंगे। पाकिस्तान की टीम को इस महामुकाबले में टीम इंडिया के सबसे घातक स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से बड़ा खतरा होगा।

विराट कोहली (Virat Kohli) पाकिस्तान के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी करते है, कोहली जब तक क्रीज पर रहते हैं, तो वह अपनी कातिलाना बैटिंग से विरोधी टीमों के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते रहते हैं। फील्डिंग के दौरान भी कोहली शानदार प्रदर्शन करते हैं वो विरोधी टीमों के बल्लेबाजों के लिए ज्यादातर मौकों पर सिरदर्द साबित होते रहे है।

विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय शानदार फॉर्म में है, और अपनी गति से रन बनाते हैं और कोहली को न्यूयॉर्क का मैदान बहुत रास आ सकता है और वह अपनी विस्फोटक बैटिंग के दम पर पाकिस्तान को अकेले ही तहस-नहस भी कर सकते हैं। कोहली की बैटिंग के सामने निश्चित ही पाकिस्तान की हवा निकल जाएगी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full