OMG! पाक अभिनेत्री ने खोली पाकिस्तान की पोल, कहा – ‘कराची में लगता है डर, दुष्कर्म और किडनैपिंग के बिना खुलकर नहीं घूम सकती…’
Ayesha Omar: पाकिस्तान में महिलाओं की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है. हालांकि पाक सरकार हमेशा से इस मुद्दे पर पर्दा डालती दिखाई देती है. मगर अब पाकिस्तानी अदाकारा ने खुद अपनी आप बीती बताकर पाकिस्तान का पर्दाफाश कर दिया है. पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस आयशा ओमार (Ayesha Omar) ने बताय
Ayesha Omar: पाकिस्तान में महिलाओं की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है. हालांकि पाक सरकार हमेशा से इस मुद्दे पर पर्दा डालती दिखाई देती है. मगर अब पाकिस्तानी अदाकारा ने खुद अपनी आप बीती बताकर पाकिस्तान का पर्दाफाश कर दिया है. पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस आयशा ओमार (Ayesha Omar) ने बताया कि वो पाकिस्तान में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं. खासकर कराची में उन्हें सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस होता है.
आयशा ने बताई कराची की कहानी
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आयशा ने कहा कि, “मैं यहां सुरक्षित महसूस नहीं करती हूं. मैं सड़कों पर टहलना चाहती हूं, क्योंकि ताजी हवा के लिए बाहर जाना हर इंसान की जरूरत है. मैं साइकिल चलाना चाहती हूं, लेकिन मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकती हूं? मुझे कराची में तनावग्रस्त और चिंतित महसूस होता है. मुझे सुरक्षित महसूस नहीं होता है. मुझे नहीं लगता है कि बहुत सी महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं.”
पाकिस्तानी मर्दों पर साधा निशाना
आयशा ओमार ने पाकिस्तानी मर्दों पर निशाना साधते हुए कहा कि, “आप कितनी भी कोशिश कर लें, पुरुष यह कभी नहीं समझ सकते कि पाकिस्तानी महिलाएं किस डर के साथ बड़ी होती हैं. इस देश में एक महिला जिस डर का सामना करती है, उसे एक पुरुष नहीं समझ सकता. आप हर पल चिंतित महसूस करती हैं. आप अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं.”
दुष्कर्म और किडनैपिंग है आम
आयशा के अनुसार पाकिस्तान में महिलाएं बिना हैरेस हुए नहीं रह सकती हैं. आयशा ने बताया कि, उन्हें कराची से ज्यादा लाहौर में सुरक्षित महसूस होता है. उनका कहना है कि जब वह कॉलेज के लिए आती जाती रहती थीं तो एक बार उनके साथ लूटपाट की घटना भी हुई थी. उन्होंने कहा कि “महिलाएं दुष्कर्म, किडनैपिंग या फिर लूटपाट के डर के बिना पाकिस्तान में खुलकर नहीं घूम सकती हैं.”