पाकिस्तानी एक्टर अली खान ने बॉलीवुड के बादशाह को बताया ‘ओवरएक्टर’!!
हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर अली खान ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने इस पॉडकास्ट में शाहरूख को ओवरएक्टर बताया। उन्होने बताया की डॉन 2 की शूटिंग के दौरान शाहरुख 90 के दशक वाले जोन में चले गए थे। जिसे देखर अली काफ़ी नाराज हो गए थे। लेकिन बाद में उन्हें [...]
हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर अली खान ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने इस पॉडकास्ट में शाहरूख को ओवरएक्टर बताया। उन्होने बताया की डॉन 2 की शूटिंग के दौरान शाहरुख 90 के दशक वाले जोन में चले गए थे। जिसे देखर अली काफ़ी नाराज हो गए थे। लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि शाहरुख ने ऐसा क्यों किया था।
आपको बता दें अली खान ब्रिटिश ओरिजिन के है। लेकिन वो पाकिस्तानी फिल्मों में और भारतीय सिनेमा में भी बहुत सक्रिय रहे हैं। दरअसल हाल ही में पाकिस्तान के आर्टिस्ट नादिर अली के पॉडकास्ट में अली खान शामिल हुए थे। उन्होंने वहां कई खुलासे भी किए। अली डॉन 2 में भी काम कर चुके हैं। बॉलीवुड के किंग खान को लेकर अली अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताते हैं की जब शाहरुख 90s के दशक में चले गए थे तो मुझे बहुत अजीब लगा था।
एक्टर ने किंग खान को बताया ‘ओवरएक्टर’
बात उन दिनों की है जब हमलोग डॉन 2 की शूटिंग के लिए बर्लिन आए हुए थे। शाहरुख खान अपनी। रा वन की शूटिंग लंदन में खतम कर के बर्लिन आए थे। दरअसल भारत में भी विदेशों की तरह ही हर एक्टर को एक कॉल शीट असाइन की जाती है। शाहरुख खान को नंबर वन का कॉल दिया गया था। अली ने आगे कहा की इस वक्त मैं नवंबर की कड़ाके की ठंड में सेट पर मौजूद था। तभी वॉकी टॉकी से अनाउंसमेंट हुआ की नंबर वन आ गए हैं। लेकिन हैरानी की बात ये थी की शाहरुख सेट पर नहीं बल्कि कुछ दूर पर बने बेस पर ही आए थे।
अली ने आगे बताया की शाहरुख तुरंत ही आए थे। उन्हें लंच भी करना था। और उसके पहले एक रिहर्सल भी करनी थी। शाहरुख के साथ मेरा सीन होने वाला था इसलिए मैंने अपनी लाइंस पहले ही याद कर ली थी। लेकिन शाहरुख तुरंत ही आए थे इसलिए वो उस वक्त अपनी स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे। उसके बाद डॉन 2 के डायरेक्टर फरहान अख़्तर, मैं और शाहरुख खान एंड टीम इकठ्ठे हुए। शाहरुख खान ने कहा उन्हें भूख लगी है इसलिए ये सीन जल्दी खत्म करना होगा। ये कहकर शाहरुख ने मुझे गले लगाया और मेरा हाल चाल पूछा।
सेट पर शाहरूख खान का डॉन अवतार
अपने पॉडकास्ट में अली आगे बताते हैं की जब हम सीन शूटिंग करने लगे तो शाहरुख खान ने लास्ट में एक लाइन एड कर दी। सीन जब पूरा हुआ तो फरहान ने शाहरुख को रोक कर रिक्वेस्ट की लास्ट की लाइन जो तुमने एड की है उसे हटा दो। जैसा स्क्रिप्ट में दिया है वैसे ही बोलो। इस पर शाहरूख खान ने कहा था की डॉन कौन है? शाहरूख खान है ना? पब्लिक को शाहरूख खान देखना है। तुम चिंता मत करो।
अली खान जब हो गए परेशान
अली बताते हैं की उस सीन के शूट के बाद मैं फरहान को साइड में ले जाकर कहा की सीन का एडिट तुम्हारे हाथ में है, उसे जो करना है करने दे। जब सीन शूट हो गया तो शाहरुख ने उस लाइन को बड़े ही अलग अंदाज में कहा था। मैने ये देखकर फरहान की तरफ मुड़ा और इशारे में कहा की बता इसको ये तो क. क… किरण कर रहा है। हम लोग कौन से स्कूल में आ गए हैं भाई! या तो हम 90 के दशक में खेलें या फिर मॉडर्न जमाने में खेलें। इतनी ओवरएक्टिंग क्यों?
बाद में फिल्म जब रिलीज हुई तो मुझे ये रियलाइज हुआ की वो शाहरुख खान यूं ही नहीं है। कोई तो वजह है जो वो द शाहरूख खान हैं। वो अपनी ऑडियंस को बखूबी जानते हैं। इतने सालों में उन्होंने अपनी जो छवि बनाई है, पब्लिक की डिमांड भी वही रहती है। सिनेमा हॉल में जाकर अगर पब्लिक को वो नहीं मिलेगा तो ऐसा लगता जैसे उनके साथ छलावा हुआ है। बाद में अली ने कुबूल किया की शाहरुख खान “सुपर इंटेलिजेंट ” हैं। जिस बात को मैं उस वक्त नहीं समझ पाया था, मुझे वो बाद में समझ आया। उसके पीछे का मोटिव भी उन्हें तब क्लियर हुआ।