‘बाबर आजम को पूरी दुनिया को बताना है कि वो एक विवियन रिचर्ड्स हैं’, ऑस्‍ट्रेलिया दौरे से पहले पाकिस्‍तानी दिग्‍गज का बड़ा बयान हुआ वायरल

बाबर आजम खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, जिस वजह से इंग्‍लैंड के खिलाफ तीन टेस्‍ट की सीरीज के आखिरी मैचों से उन्‍हें बाहर कर दिया गया था. Ramiz Raja Big Statement: पूर्व पाकिस्‍तानी कप्‍तान बाबर आजम की ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए पाकिस्‍तानी टीम में वापसी हो गई है. उन्‍हें इंग्‍लैंड के ख

By ·

बाबर आजम खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, जिस वजह से इंग्‍लैंड के खिलाफ तीन टेस्‍ट की सीरीज के आखिरी मैचों से उन्‍हें बाहर कर दिया गया था.

Ramiz Raja Big Statement: पूर्व पाकिस्‍तानी कप्‍तान बाबर आजम की ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए पाकिस्‍तानी टीम में वापसी हो गई है. उन्‍हें इंग्‍लैंड के खिलाफ खराब फॉर्म के कारण घरेलू टेस्‍ट सीरीज के आखिरी दो मैचों से बाहर कर दिया गया था, मगर एक्‍सपर्ट का मानना है कि बड़े मैच में एक बड़ी पारी उन्हें अपनी लय वापस हासिल करने में मदद करेगी.

पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा का मानना है कि ये सिर्फ समय की बात है, जब बाबर खुद को फिर से खोज लेगे और दुनिया को दिखाएंगे कि वो विवियन रिचर्ड्स हैं. अपने यूट्यूब चैनल पर एक दर्शक के सवाल का जबाव देते हुए पूर्व पाकिस्‍तानी कप्‍तान रमीज राजा ने कहा-

मुझे लगता है कि बाबर टेस्‍ट क्रिकेट में काफी कुछ हासिल करेंगे.

रिचर्ड्स से बाबर की तुलना

रमीज राजा ने बाबर की तुलना वेस्‍टइंडीज के महान खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स से करते हुए कहा-

वो व्‍हाइट बॉल फॉर्मेट में बहुत अच्छा खेलते हैं. टी20 और वनडे दोनों में उनका एवरेज 50 प्‍लस है. बाबर आजम में बहुत संभावनाएं हैं. अब उनको अपने रवैये से बताना है कि दुनिया में की वो विवियन रिचर्ड्स हैं. मुकाबला जितना बड़ा होता था, रिचर्ड्स उतनी ही बड़ी पारी खेलते थे.

पाकिस्‍तान की टीम ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ चार नवंबर से 18 नवंबर के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. इसके बाद जिम्‍बाब्‍वे का दौरा करेगी, जहां तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की ही सीरीज खेलेगी.

रमीज राजा को बाबर पर भरोसा

बाबर के अलावा शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह को टेस्‍ट स्‍क्‍वॉड से बाहर किए जाने के बाद ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया. व्‍हाइट बॉल टीम की अगुआई नए नियुक्‍त कप्‍तान मोहम्‍मद रिजवान करेंगे. जिम्‍बाब्‍वे में टी20 सीरीज में उन्‍हें आराम दिया गया है, जहां सलमान आगा कप्‍तानी करेंगे. रमीज ने आगे कहा-

मैं बस उम्मीद कर रहा हूं कि बाबर आराम से लौटने के बाद खुद को फिर से खोज लेंगे, क्योंकि आगे अहम सीरीज हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें