‘अमृता सिंह ने दीं गालियां’, ओरी ने सारा अली खान को बताया नकली, दोस्ती टूटने पर किए चौंकाने वाले बड़े खुलासे!!
सारा अली खान और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी की दोस्ती टूटने की खबरों ने बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी है। अब ओरी ने इस रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने दावा किया कि सारा की मां अमृता सिंह ने उन्हें गालियां दी थीं। इतना ही नहीं, ओरी ने सारा को नकली बताते हुए अपनी नाराजगी भी जाहिर की है।
‘अमृता सिंह ने दीं गालियां’, ओरी ने सारा अली खान को बताया नकली, दोस्ती टूटने पर किए चौंकाने वाले बड़े खुलासे!!
बॉलीवुड में सितारों की दोस्ती और उनके बीच आई दरार चर्चा का विषय बनती है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी ने सारा अली खान के साथ दोस्ती टूटने की वजह बताकर हलचल मचा दी है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ में ओरी ने सारा और उनकी मां अमृता सिंह को लेकर दावे किए।
ओरी ने बताया कि सारा को वह बचपन और कॉलेज के दिनों से जानते थे। उनके मुताबिक, कॉलेज के बाद भी दस साल तक दोनों की दोस्ती बनी रही। उन्होंने कहा कि सारा के मुश्किल दौर में वह उनके साथ खड़े रहे। ओरी ने गोवा में सारा से जुड़े एक बड़े मामले का जिक्र करते हुए दावा किया कि उस समय उन्होंने उनका साथ नहीं छोड़ा, जबकि कई लोगों ने उन्हें दूरी बनाने की सलाह दी थी।
हालांकि, ओरी का कहना है कि जब उन्हें मुश्किल वक्त में सारा के सहारे की जरूरत थी, तब अभिनेत्री ने संपर्क नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सारा ने फोन करके उनका हाल नहीं पूछा। इसी बात से उन्हें दुख पहुंचा और दोस्ती एकतरफा महसूस होने लगी। बातचीत में उन्होंने नकली दोस्तियों का जिक्र करते हुए सारा के साथ अपने रिश्ते पर नाराजगी जताई।
ओरी ने दावा किया कि सारा की मां अमृता सिंह ने उन्हें डांटा और उनके बारे में दूसरों से भी बातें कहीं। इस घटना के बाद उन्होंने अमृता को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। ओरी ने कहा कि बिना माफी मिले वह सारा के साथ पहले जैसा रिश्ता बनाए रखने का दिखावा नहीं कर सकते। उनका कहना है कि उन्हें अब तक माफी नहीं मिली है।
इस बातचीत में ओरी ने अपने गुस्से और बदला लेने की सोच पर भी बात की। उनका कहना था कि वह चोट पहुंचाने वालों को कभी नहीं भूलते। फिलहाल, सारा अली खान और अमृता सिंह की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।