Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर को कहा Orry ने अलविदा, जानें एक दिन में ही शो से बाहर क्यों हुए बी टाउन सेलेब्स के फेवरेट Orhan Awatramani

बी टाउन के फेवरेट ओरहान अवात्रामणि ने शनिवार को बिग बॉस हाउस में एंट्री की थी. लेकिन ओरी सिर्फ एक दिन में ही बिग बॉस से निकल गए हैं. आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह… Bigg Boss 17: टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस 17 में इस हफ्ते काफी कुछ मसालेदार देखने को मिला. [...]

By Shaikh Almina · 27/11/2023

बी टाउन के फेवरेट ओरहान अवात्रामणि ने शनिवार को बिग बॉस हाउस में एंट्री की थी. लेकिन ओरी सिर्फ एक दिन में ही बिग बॉस से निकल गए हैं. आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह…

Bigg Boss 17: टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस 17 में इस हफ्ते काफी कुछ मसालेदार देखने को मिला. वीकेंड के वार पर भी सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को एंटरटेन किया तो वहीं उनकी जमकर क्लास भी लगाई थी. शनिवार के वार में सेलेब्स के बेस्ट फ्रेंड ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी की शो में एंट्री हुई थी. घर में जाते ही ओरी ने सभी को अपना फेन बना लिया था.

लेकिन बीते दिन यानी रविवार को ओरी शो से बाहर हो चुके हैं. जी हां, ओरी सिर्फ एक दिन में ही बिग बॉस से निकल गए हैं. ये सुन घरवालों के साथ ही दर्शकों को भी काफी तगड़ा झटका लगा है. अब इसकी वजह क्या है आइए जानते हैं…

एक दिन में ही शो से बाहर क्यों हुए ओरी? 

दरअसल, हर रविवार की तरह इस बार जस्ट चिल विद सोहेल एंड अरबाज सेशन हुआ. जिसमें अरबाज खान और सोहेल खान ने फिर घरवालों को काफी एंटरटेन किया और ओरी की भी काफी टांग खिंचाई की. लेकिन आखिर में जाते-जाते वे ओरी को भी घर से बाहर गए. अरबाज और सोहेल ने सभी घरवालों को बताया कि ओरी सिर्फ एक दिन के लिए ही शो में आए है.

ओरी के जाने पर घरवालों को लगा शॉक्ड

ओरी कोई वाइल्ड कार्ड कंंटेस्टेंट नहीं है वे सिर्फ वीकेंड पर कंटेस्टेंट्स को एंटरटेन करने के लिए शो में आए थे. ये सुन सभी घरवालों काफी शॉक्ड हो जाते हैं. ओरी भी सबको बाए करके घर से बाहर आ जाते हैं.

ओरी के लिए तीनों मकानवालों ने होस्ट की थी पार्टी

बता दें कि, ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी के आने से घर में काफी चहलपहल देखने को मिली थी. बिग बॉस ने भी ओरी काफी अच्छा स्वागत किया था. उन्होंने ओरी के आने की खुशी में घर में एक पार्टी भी रखी थी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full