फिर एक बार Rakhi Sawant की शादी खतरे में! पति आदिल को लेकर किया बड़ा खुलासा
Rakhi Sawant Adil Khan Marriage: इन दिनों एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में, राखी ने अपनी मां को खोया है और अब उनकी शादी खतरे में हैं। राखी सावंत ने खुद इस बात का खुलासा पैपराजी के सामने किया है, जिसका वीडियो सोशल [.
Rakhi Sawant Adil Khan Marriage: इन दिनों एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में, राखी ने अपनी मां को खोया है और अब उनकी शादी खतरे में हैं। राखी सावंत ने खुद इस बात का खुलासा पैपराजी के सामने किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। Read this also: यूट्यूबर Armaan Malik ने की तीसरी शादी! प्रेग्नेंट पत्नियों ने किया खूब बवाल, वीडियो वायरल
रोती-बिलखती नजर आई Rakhi Sawant
दरअसल, सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रोती-बिलखती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे राखी फैंस से अपना दुख साझा कर रही हैं। वीडियो में राखी कहती हैं, ”मैंने शादी की है, क्या गुनाह किया है मैंने। मेरी मां का इंतकाल हो गया। अभी दफनाया है और मुझे धोखा मिल रहा है। फातिमा नाम है मेरा, मैंने अभी बदला है। मैं सिर्फ घर बसाना चाहती हूं। मैं सिर्फ बीवी और मां बनना चाहती हूं।” Read this also: Shah Rukh Khan संग बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने वाला ये शख्स, आज दिखता है बेहद हैंडसम
राखी सावंत ने बयां किया अपना दर्द
राखी पैपराजी से आगे कहती हैं, ”मुझे सड़क पर आना पड़ रहा है, जो कहते हैं कि मैं नाटक कर रही हूं। यह नाटक नहीं है ये मेरा दर्द है। एक बार राखी सावंत की जिंदगी को जी कर देखो। जिस दिन मैं मां को दफना रही हूं उस दिन…” हालांकि, इसके बाद राखी कुछ नहीं कहती हैं और छुप हो जाती है। राखी ने आगे कहा, ”मैं जिम चेंज कर रही हूं। मैं नहीं चाहती कि आदिल मीडिया में आएं मुझे अब उसको तवज्जो नहीं देनी है। उसने मेरा बहुत सीढ़ी की तरह इस्तेमाल किया है। लेकिन अब बस मैं उसकी बीवी बनना चाहती हूं सीढी नहीं बनना चाहती हूं। क्या ले लोगे मेरा इस्तेमाल करके ऑस्कर या फिल्मफेयर अवॉर्ड ले लोग?”
आदिल संग राखी सावंत की दूसरी शादी
बता दें कि राखी सावंत की आदिल संग ये दूसरी शादी है। इससे पहले राखी ने रितेश नाम के बिजनेसमैन से शादी की थी, जिसका खुलासा उन्होंने ‘बिग बॉस’ के शो में किया था, लेकिन शो खत्म होने के बाद दोनों की शादी भी टूट गई थी और इसके बाद राखी की मुलाकात आदिल से हुई थी। दोनो में प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली, लेकिन शादी के बाद राखी रोज नए खुलासे करते नजर आ रही हैं। Read this also: Anurag Kashyap को इस पाकिस्तानी शख्स ने दिया फंडिंग का ऑफर, इंटरव्यू में किया खुलासा