Pathaan के सक्सेस पर KRK ने ट्वीट कर लिखा–” वो बादशाह और मैं झंडू बाम हूं”
KRK On Shah Rukh Khan: KRK यानी कमाल राशिद खान जो खुद को फ़िल्म क्रिटिक बताते हैं। कई बार फिल्म स्टार्स पर भी अपनी राय रखते हैं। उनके रिव्यूज अक्सर फिल्मों पर और स्टार्स पर कॉमेंट करते ही नजर आते हैं। हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर केआरके ने ट्वीट किया [...]
KRK On Shah Rukh Khan: KRK यानी कमाल राशिद खान जो खुद को फ़िल्म क्रिटिक बताते हैं। कई बार फिल्म स्टार्स पर भी अपनी राय रखते हैं। उनके रिव्यूज अक्सर फिल्मों पर और स्टार्स पर कॉमेंट करते ही नजर आते हैं। हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर केआरके ने ट्वीट किया है। बहरहाल जबसे फिल्म रिलीज हुई है केआरके लगातार कुछ न कुछ ट्वीट कर ही रहे थे। लेकिन इस ट्वीट ने लोगों का ध्यान खींच लिया। केआरके के इस पोस्ट के बाद उन्हें लोगों ने काफी ट्रोल भी कर रखा है।
शाहरूख खान को कहा “बादशाह“
केआरके ने अपने ट्विटर पर लिखा है, ” मैने शाहरुख खान को कई बार मना रहा था की फिल्म का टाइटल बदल दो। लेकिन उन्होंने नहीं मानी। क्योंकि उन्हें यकीन था की ये टाइटल बिल्कुल परफेक्ट है। और सच में यही सही साबित हुआ। कमाल ख़ान आगे लिखते हैं की सच में वो आज भी बादशाह हैं और में झंडू बाम हूं। ” अपने दूसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा है की शाहरूख खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू कायम रखेगी और फिल्म 500 से 600 करोड़ रुपए तक कमाएगी। इतना ही नहीं बॉलीवुड में भी अपना इतिहास बनायेगी। साथ में केआरके ने शाहरुख खान को बधाई भी दी है।
पठान के नाम हुए कई रिकॉर्ड
शाहरूख खान की फिल्म पठान की बात करें तो ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। तीन दिनों में पठान ने भारत में 150 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड देखें तो ये आंकड़ा 300 करोड़ रुपए के पार चला गया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान में शाहरुख़ खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने अबतक अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए हैं।