Pathaan की सक्सेस पर Deepika Padukone ने Shah Rukh Khan को किया किस, स्टेज पर लिपस्टिक मिटाती आई नजर

Deepika Padukone Kiss Shah Rukh Khan: दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान' रिलीज से पहले से चर्चा में है। वहीं, रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। हाल ही में, फिल्म की सक्सेस के बाद तीनों स्टार्स एक साथ प्रेस मीट में शामिल हुए। इस दौर

By Team Khana Talkies · 30/1/2023

Deepika Padukone Kiss Shah Rukh Khan: दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ रिलीज से पहले से चर्चा में है। वहीं, रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। हाल ही में, फिल्म की सक्सेस के बाद तीनों स्टार्स एक साथ प्रेस मीट में शामिल हुए। इस दौरान दीपिका स्टेज पर शाहरुख खान को किस करती नजर आई।

दीपिका ने शाहरुख को किया किस

दरअसल, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम फिल्म की सक्सेस के बाद एक साथ प्रेस मीट में इंटरव्यू के लिए शामिल हुए। इस दौरान तीनों ने फिल्म से जुड़े कई सवालों का जवाब भी दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो में जो बात नोटिस की गई वो दीपिका का शाहरुख को किस करना था। वायरल हो रहे वीडियो में दीपिका, शाहरुख खान को किस करती नजर आ रही है और इसके बाद शाहरुख के गाल पर लगे लिपस्टिक के निशान को मिटाती भी दिख रही हैं।

फिल्म ने की जबरदस्त कमाई

‘पठान’ भले शरुआत से विवादों में रही हो, लेकिन फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की है और अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने अपने पहले दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर लगभग 57 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, जिसके बाद फिल्म को अब तक का सबसे हाईएस्ट ओपनिंग बॉलीवुड फिल्म का नाम दिया गया था। वहीं, रिलीज के महज 5 दिनों में ही इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपए के क्लब में धमाकेदार एंट्री कर ली है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full