फेसबुक से मिला मूवी का ऑफर, मम्मी की वजह से हुआ ब्रेकअप, लता मंगेशकर से है खास कनेक्शन

आज एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का बर्थडे है, उनके बारे में हम इस स्पेशल डे पर कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। Shraddha Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं। चुलबुली सी श्रद्धा के चाहने वालों की कमी नहीं है। उन्होंने अपने फिल्

By Shaikh Almina · 3/3/2024

आज एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का बर्थडे है, उनके बारे में हम इस स्पेशल डे पर कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

Shraddha Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं। चुलबुली सी श्रद्धा के चाहने वालों की कमी नहीं है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। आज एक्ट्रेस का बर्थडे है, जो इस खास दिन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस विलेन शक्ति कपूर की बेटी के बारे में हम आपको कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। न सिर्फ फिल्मों बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अभिनेत्री चर्चाओं में रही हैं। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस की लाइफ के शानदार किस्से।

फेसबुक से मिला काम

3 मार्च 1987 को मुंबई में जन्मीं श्रद्धा कपूर के पिता का नाम शक्ति कपूर है। एक्ट्रेस ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के जमनाबाई नर्सरी स्कूल से की इसके बाद उन्होंने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से भी पढ़ाई की। हायर स्टडीज के लिए वो अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी से की।

एक्टिंग के करियर की बात करें तो उन्हें फेसबुक के जरिए फिल्मों में काम मिला। जी हां, फिल्ममेकर अंबिका हिंदुजा ने श्रद्धा कपूर की फोटो फेसबुक पर देखीं। उन्हें वो बहुत अच्छी लगीं और फिर उन्होंने संपर्क किया। ऐसे ही उन्हें मिला फिल्मों में काम।

इस फिल्म से किया डेब्यू

श्रद्धा कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तीन पत्ती से की। मूवी में एक्ट्रेस की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई और इसके लिए उन्हें न्यू कमर फिल्म फेयर अवार्ड का नॉमिनेशन भी मिला। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप रही, इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म ‘लव का दि एंड’ में भी कोई कमाल न दिखा सकी।

मम्मी की वजह से हुआ ब्रेकअप

फिल्म आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। काम के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकी आईं और उनके प्यार के चर्चे गॉसिप के गलियारों में फैल गए।

रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जैसे ही इस बात की भनक श्रद्धा की मां को लगी तो उन्होंने अपनी बेटी को इस रिश्ते को खत्म करने के लिए कहा। उन्हें लगता था कि ये रिश्ता उनकी बेटी के करियर के लिए बोझ है।

लता दीदी की हैं पोती

कम ही लोगों को पता है कि श्रद्धा कपूर लता मंगेशकर की पोती हैं। जी हां, उनका लता दीदी से खास कनेक्शन है, क्योंकि श्रद्धा के नानाजी लता के कजिन भाई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस लता मंगेशकर की पोती लगती हैं। अभिनेत्री को भी सिंगिंग का बहुत शौक है और वो बहुत अच्छा गाती हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full