Koffee With Karan 8: जब करण ने Kajol को दिए थे पहनने के लिए बैकग्राउंड डांसर के कपड़े, बेहद मजेदार है DDLJ से जुड़ा ये किस्सा…
करण ने कहा लोगों को बता दूं कि जरा सा झूम लूं गाने की बर्फीली वादियों में शूटिंग के दौरान काजोल ने वही कास्ट्यूम बूट्स (जूते) और टोपी को पहना है जो डांसर ने रुक जा.. गाने में पहना है। जरा सा झूम लूं.. की बर्फ में शूटिंग के दौरान काजोल को टोपी इसलिए देनी [...]
करण ने कहा लोगों को बता दूं कि जरा सा झूम लूं गाने की बर्फीली वादियों में शूटिंग के दौरान काजोल ने वही कास्ट्यूम बूट्स (जूते) और टोपी को पहना है जो डांसर ने रुक जा.. गाने में पहना है। जरा सा झूम लूं.. की बर्फ में शूटिंग के दौरान काजोल को टोपी इसलिए देनी पड़ी थी क्योंकि विग में कुछ गड़बड़ हो गई थी।
Koffee with Karan season 8: फिल्मों की शूटिंग के समय कई बार निर्देशकों के सामने तकनीकी और सामानों की उपलब्धता से जुड़ी समस्याएं भी आती हैं। ऐसी स्थिति में अक्सर समय और पैसे की बचत के लिए वे जुगाड़ का सहारा लेते हैं। फिल्मकार करण जौहर ने फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ( DDLJ ) की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा ही किया था।
इस फिल्म में करण ने निर्देशक आदित्य चोपड़ा के साथ बतौर असिस्टेंट निर्देशक काम किया था। करण ने अपने चैट शो काफी विद करण सीजन 8 में अभिनेत्री काजोल और रानी मुखर्जी के साथ बातचीत में बताया कि वह डीडीएलजे के गाने जरा सा झूम लूं… को बर्फ में शूट कर रहे थे। इसके लिए लाल आउटफिट (कपड़ो) की जरूरत थी, लेकिन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ कुछ समस्या हो गई।
ऐसे में करण एक बैकग्राउंड डांसर के कास्ट्यूम ले आए। जिसे उस बैकग्राउंड डांसर ने फिल्म के गाने रुक जा.. की शूटिंग के दौरान पहना था। करण ने आगे कहा-
“लोगों को बता दूं कि जरा सा झूम लूं गाने की बर्फीली वादियों में शूटिंग के दौरान काजोल ने वही कास्ट्यूम, बूट्स (जूते) और टोपी को पहना है, जो डांसर ने रुक जा.. गाने में पहना है। जरा सा झूम लूं.. की बर्फ में शूटिंग के दौरान काजोल को टोपी इसलिए देनी पड़ी थी, क्योंकि विग में कुछ गड़बड़ हो गई थी।”