कुछ कुछ होता है जैसी और प्रेम कहानियां बनाने पर ShahRukh Khan ने दिया इंट्रेस्टिंग रिप्लाई
शाहरुख खान ने रविवार को फिल्म की सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के मौके पर कुछ कुछ होता है की स्क्रीनिंग में कुछ खास बातें कही। इन में से एक चौंका देने वाली बात ये भी थी। Shahrukh Khan: करण जौहर के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है' सोमवार को 25 साल की हो [...]
शाहरुख खान ने रविवार को फिल्म की सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के मौके पर कुछ कुछ होता है की स्क्रीनिंग में कुछ खास बातें कही। इन में से एक चौंका देने वाली बात ये भी थी।
Shahrukh Khan: करण जौहर के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ सोमवार को 25 साल की हो गई, निर्देशक मुख्य अभिनेता शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के साथ रविवार शाम मुंबई के एक पीवीआर में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस मौके पर शाहरुख ने उनके जीवन में फिल्म के महत्व के बारे में बात की। लेकिन प्रोग्राम का मैन हाई लाइट तब था जब एक्टर ने एक लव स्टोरीज पर काम करने के बारे में अपना कंसर्न जाहिर किया और कहा कि अब इसे “जवान बच्चों” (युवाओं) के लिए छोड़ देते हैं।”
क्या कहा शाहरुख खान ने ?
कुछ कुछ होता है की स्क्रीनिंग पर बात करते हुए शाहरुख ने कहा, ”इस फिल्म का हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मुकाम है हमारी जिंदगी में, हमारे दिलो में। आप लोग थोड़ा बहुत समझते हो, पूरा नहीं समझोगे क्योंकि कुछ-कुछ होता है।”
https://www.instagram.com/reel/Cybd4myyN40/?igshid=NjIwNzIyMDk2Mg==
अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए, उन्होंने आगे कहा, “अब मुझे नहीं पता कि मुझे अभी भी लव स्टोरी करनी चाहिए या नहीं, चलो उन्हें युवा अभिनेताओं के लिए छोड़ दें ।” शाहरुख के इस बयान पर दर्शकों ने जोरदार रिएक्शन दी।
शाहरुख खान के इस स्टेटमेंट पर रिएक्शन
मीडिया ने इवेंट का अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर इस कैप्शन के साथ साझा किया, “हेय्य, उसने उस आखिरी डायलॉग से महफिल लूट ली। शाहरुख अपनी बुद्धि से फैंस को सरप्राईज करने में कभी असफल नहीं होते। जहां शाहरुख काली टी-शर्ट और ग्रे पैटर्न वाली डेनिम के साथ काली जैकेट में नजर आए, वहीं रानी मुखर्जी काले ब्लाउज के साथ सफेद साड़ी में थीं।
वीडियो पर कॉमेंट सेक्शन में कई हंसी वाले इमोजी और दिल वाले इमोजी की बौछार की गई। वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने लिखा, “जवान बच्चों से नहीं हो रहा, आप ही करो मालिक!” एक अन्य ने कहा, “आप हमेशा के लिए ओरिजनल ( OG ) जवान हैं।” एक अन्य ने कहा, “फिर भी वे दोनों बहुत युवा और सुंदर लग रहे हैं।” कई लोगों ने स्क्रीनिंग से गायब रहीं काजोल के बारे में भी पूछा।
कुछ कुछ होता है के 25 साल पूरे होने पर करण जौहर
https://www.instagram.com/p/CybQcQ3SWfI/?igshid=NjIwNzIyMDk2Mg==
लगभग उसी समय, करण ने कुछ कुछ होता है छपी स्वेटशर्ट में अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इसके साथ लिखा, “कल फिल्मों में मेरे सफर के 25 साल पूरे हो जाएंगे… यकीन नहीं होता कि यह इतना लंबा हो गया है! #diltobachahaiji #careeranniversary #25yearsofkkhh।”