वेंडिग कार्ड लीक! जल्द शादी रचाने वाली इस हसीना की बहन, जानें मेहंदी और हल्दी से लेकर सारी डिटेल

वेडिंग कार्ड तेजी से सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है, जिसके मुताबिक एक्ट्रेस शादी रचाने वाली हैं…. Meera Chopra Wedding Card leak: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा अपनी शादी को लेकर चर्चे में हैं। कथित तौर पर अभिनेत्री का वेडिंग कार्ड लीक हो गया है, जिसके

By Shaikh Almina · 7/3/2024

वेडिंग कार्ड तेजी से सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है, जिसके मुताबिक एक्ट्रेस शादी रचाने वाली हैं….

Meera Chopra Wedding Card leak: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा अपनी शादी को लेकर चर्चे में हैं। कथित तौर पर अभिनेत्री का वेडिंग कार्ड लीक हो गया है, जिसके मुताबिक ये कहा जा रहा है कि मीरा राजस्थान की राजधानी जयपुर में 12 मार्च को अपने मंगेतर संग सात फेरे लेने वाली हैं।

मीरा चोपड़ा का वेडिंग कार्ड लीक

मीरा का वेडिंग कार्ड इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई हैं। उनका वेडिंग कार्ड तेजी से सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है, जिसके मुताबिक एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी रचाने वाली हैं।

इस दिन से शुरू होंगी शादी की रस्में

शेयर किए गए इस वेडिंग कार्ड का डिजाइन काफी पारंपरिक हैं। इसमें हल्दी, मेहंदी और रिसेप्शन की सारी जानकारी दी गई हैं, जिसके अनुसार शादी की रस्में 11 मार्च से शुरू होंगी। इसके साथ ही मेहंदी सेरेमनी कॉकटेल नाइट का इंतजाम भी किया गया है। मीरा चोपड़ा की हल्दी 12 मार्च को होगी। इसके बाद शाम 4:30 बजे एक्ट्रेस सात फेरे लेंगी।

https://www.instagram.com/p/C4NLNX9uG-J/?igsh=dGZld2g5Yzlqd20y

इन फिल्मों में नजर आईं मीरा चोपड़ा

वहीं, एक्ट्रेस के रिसेप्शन की बात करें तो वो 12 मार्च को रात 9 बजे रखा गया है। मीरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस साल 2016 में आई फिल्म ‘1920 लंदन’ में नजर आई थीं। इसके अलावा ‘गैंग ऑफ घोस्ट्स’, ‘सेक्शन 375’ में भी वो नजर आई हैं। बता दें कि मीरा चोपड़ा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full