Bigg Boss 17: विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे पर उठाया हाथ तो खौला लोगों का खून, यूजर्स बोले- ‘घर में क्या करता होगा’

बिग बॉस 17 के बीते एपिसोड में विक्की जैन अदाकारा अंकिता लोखंडे पर गुस्से में हाथ उठाते हैं। जिसकी एक क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया। Vicky Jain tries to slap Ankita Lokhande: ‘बिग बॉस 17' की स्टार कंटेस्

By ·

बिग बॉस 17 के बीते एपिसोड में विक्की जैन अदाकारा अंकिता लोखंडे पर गुस्से में हाथ उठाते हैं। जिसकी एक क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया।

Vicky Jain tries to slap Ankita Lokhande: ‘बिग बॉस 17’ की स्टार कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे शो में अपने पति विक्की जैन के साथ आई हैं। बिग बॉस 17 में दोनों सितारे एक दूसरे के साथ अपनी मैरिड लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की शादीशुदा जिंदगी इतनी भी अच्छी नहीं है जितनी कि सोशल मीडिया पर ये स्टार कपल अपनी लवी-डवी फोटोज शेयर कर दिखाते थे। असल जिंदगी में इन दोनों के बीच कई मुद्दों को लेकर शो के दौरान मतभेद ही दिखा है। जिसके बाद दोनों सितारों की शो के दौरान गंदी फाइट तक देखी गई। अब हाल ही में बीते दिन के एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ है जिससे एक बार फिर दोनों का निजी रिश्ता सुर्खियों में है।

विक्की जैन ने उठाया अंकिता लोखंडे पर हाथ

बीते दिन दिखाए गए एपिसोड में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के साथ अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी की जबरदस्त लड़ाई होती है। लड़ाई के बाद दौरान ये चारों सदस्य दिमाग के मकान में होते हैं। अभिषेक कुमार यहां विक्की जैन के साथ किसी मुद्दे पर बहस कर रहे होते हैं। जिसमें बीच में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी बोलने लगती हैं। विक्की जैन हाइपर होते हुए अंकिता लोखंडे को चुप रहने के लिए कहते हैं। इस पर भी जब अंकिता लोखंडे चुप नहीं होती तो विक्की जैन गुस्से में कंबल हटाते हुए अपनी पत्नी पर चार्ज करते हैं। वो अंकिता लोखंडे को तमाचा दिखाते हुए गुस्से से उठते हैं।

जिसे देख अंकिता लोखंडे शॉक्ड रह जाती हैं। इस पर अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी भी बुरी तरह चौंक जाते हैं। जिसके बाद दोनों विक्की जैन को उनकी पत्नी पर हाथ उठाने के लिए टारगेट करने लगते हैं। एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में अब ये वीडियो वायरल होने लगा है।

विक्की जैन पर निकला लोगों का गुस्सा

अंकिता लोखंडे की इस घटना के बाद अपने पति की इमेज बचाने की कोशिश जहां कई लोगों का दिल जीत ले गई और लोग उन्हें सपोर्ट करते दिख रहे हैं। तो वहीं, कई इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा विक्की जैन पर फूटा है। एक यूजर ने विक्की जैन को टारगेट करते हुए लिखा, ‘सभी लोग विक्की जैन के यहां एक्सप्रेशन देखें और फिर अंकिता लोखंडे के। विक्की ने उन पर हाथ उठाया। फिर खुद को कंट्रोल किया और अंकिता शॉक्ड थी। अभिषेक कुमार ने ये बात उठाई। लेकिन अंकिता को अपने पति की इमेज बचाने के लिए सब झेलना पड़ा।’

जबकि, एक यूजर ने लिखा, ‘विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे पर हाथ उठाया। ये शर्मनाक है। विक्की अपनी ही पत्नी की इज्जत नहीं कर सकता। वो उन्हें नेशनल टीवी पर चांटा मारने वाला था। वो घर पर क्या करता होगा।’ लोगों के ये कमेंट्स आप यहां देख सकते हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें