भारतीय क्रिकेटर को मुंबई के टॉप जिमखाना ने किया बाहर, पिता की गलती के चलते अधिकारियों ने लिया बड़ा एक्शन

जेमिमा रोड्रिग्स के पिता पर आरोप लगे हैं कि वो खार जिम खाना में लोगों का धर्म बदलते थे. ऐसे में जेमिमा की मेंबरशिप को कैंसिल कर दिया गया है और उन्हें इस बात की जानकारी दे दी गई है. मुंबई के सबसे पुराने क्लब खार जिमखाना ने टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स [...]

By ·

जेमिमा रोड्रिग्स के पिता पर आरोप लगे हैं कि वो खार जिम खाना में लोगों का धर्म बदलते थे. ऐसे में जेमिमा की मेंबरशिप को कैंसिल कर दिया गया है और उन्हें इस बात की जानकारी दे दी गई है.

मुंबई के सबसे पुराने क्लब खार जिमखाना ने टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स की मेंबरशिप कैंसिल कर दी है. खार जिमखाना ऑफिशियल्स के अनुसार ये एक्शन इसलिए लिया गया है क्योंकि उनके पिता कुछ लोगों के साथ मिलकर जिमखाना के भीतर धार्मिक गतिविधियां करते हुए पकड़े गए. उनके पिता पर आरोप लगे हैं कि वो कमजोर लोगों को धर्मांतरित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करते थे.

ऐसे में क्रिकेटर की मेंबरशिप को कैंसिल करने का फैसला रविवार को हुए एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग में लिया गया. इस दौरान जेमिमा को मैसेज और फोन कॉल के जरिए सारी जानकारी दे दी गई है जबकि उनके पिता ने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से मना किया है.

पिता पर लोगों का धर्म बदलने का आरोप

खार जिमखाना के अध्यक्ष विवेक देवनानी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि, जेमिमा को 3 साल का मेंबरशिप दिया गया था. लेकिन 20 अक्टूबर 2024 को उनके मेंबरशिप को कैंसिल कर दिया गया. वहीं मैनेजिंट कमिटी के सदस्य शिव मल्होत्रा ने कहा कि, हमें पता चला कि जेमिमा रोड्रिग्स के पिता ब्रदर मैनुअल मिनिस्ट्रीज नामक एक संगठन से जुड़े हुए थे. उन्होंने लगभग डेढ़ साल के लिए राष्ट्रपति भवन बुक किया और 35 कार्यक्रम आयोजित किए. हम सभी जानते हैं कि वहां क्या हो रहा था.”

उन्होंने आगे कहा कि, पूरे देश में हम सुनते आ रहे हैं कि क्या क्या हो रहा है. लेकिन हमारी नाक के नीचे ही सबकुछ हो रहा था. वहां नाच होता था, कई महंगे म्यूजिक के सामान थे, बड़ी स्क्रीन्स थी. लेकिन खार जिमखाना के नियम के अनुसार हम इस तरह की धार्मिक चीजों को करने की कोई परमिशन नहीं देते.

खार जिमखाना के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडेकर ने कहा कि उन्हें एक कर्मचारी ने “धार्मिक गतिविधि” के बारे में बताया था. “मैं, मल्होत्रा और कुछ अन्य सदस्य इसे देखने गए थे. हमने देखा कि कमरा अंधेरा था, ट्रान्स संगीत बज रहा था और एक महिला कह रही थी ‘वह हमें बचाने आ रहा है’. मुझे चौंक गया कि जिमखाना इसकी अनुमति कैसे दे सकता है. हमने विरोध किया और उनकी सदस्यता रद्द करने का फैसला किया है. बता दें कि साल 2023 में जेमिमा को इसका सदस्य बनाया गया था जिससे वो यहां की सारी फेसिलिटी का इस्तेमाल कर सकती थीं.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें