Shocking! Alia Bhatt की आवाज बेचकर ये लड़की हुई इतनी मालामाल, 25 की होने से पहले ही खरीदा Akshay Kumar का घर
कॉमेडियन चांदनी जिन्हें आपने अक्सर आलिया भट्ट की एक्टिंग करते हुए देखा होगा। उन्होंने हाल ही में अपने फैंस को खुशखबरी दी है। जी हां, उनके सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला है कि वो अब अपने सपनों के घर की मालकिन हैं। Bollywood News: चांदनी का सोशल मीडिया आलिया भट्ट की मिमिक्री करने वाल
कॉमेडियन चांदनी जिन्हें आपने अक्सर आलिया भट्ट की एक्टिंग करते हुए देखा होगा। उन्होंने हाल ही में अपने फैंस को खुशखबरी दी है। जी हां, उनके सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला है कि वो अब अपने सपनों के घर की मालकिन हैं।
Bollywood News: चांदनी का सोशल मीडिया आलिया भट्ट की मिमिक्री करने वाली रीलों से भरा पड़ा है। वो हर मौके पर आलिया की मिमिक्री करती नजर आती हैं। यही नहीं, आलिया भट्ट खुद चांदनी की मिमिक्री देखकर हैरान रह गई थीं। खुद को आलिया वट्ट कहने वाली चांदनी ने हाल ही में अपने सपनों का आशियाना खरीद लिया है।
केवल 25 की उम्र में बनाया अपना आशियाना
चांदनी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो अपने घर में गृह प्रवेश करती नजर आ रही हैं। उनके घर में हवन होता दिख रहा है। फोटोज और वीडियोज को शेयर करते हुए चांदनी ने लिखा- ’25 की उम्र से पहले घर खरीद लिया, EMI भी भर रही हूं’। इस पोस्ट के सामने आते ही लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने लगे। खबरों की मानें तो चांदनी ने अक्षय कुमार का फ्लैट खरीदा है।
https://www.instagram.com/p/C3K3uyOomb_/?igsh=OTl0a3J1cHY2dWwy
आपको बता दें कि चांदनी सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब आई थीं जब उन्होंने ब्रह्मास्त्र फिल्म से आलिया भट्ट के डायलॉग्स को ट्रोल किया था और बार-बार ‘शिवा-शिवा’ कहकर वीडियो डाला था। इस वीडियो की तारीफ खुद आलिया भट्ट ने भी की थी। लोगों की तारीफें सुनकर चांदनी तब से ही आलिया भट्ट की मिमिक्री करती नजर आ रही हैं।