Anupamaa के दर्शकों के लिए आई बुरी खबर, इस लीड एक्ट्रेस ने छोड़ा शो? जानें क्या है पूरा मामला

अनुपमा शो पर कई बड़े बदलाव होने वाले हैं. इस बीच एक एक्ट्रेस के शो छोड़ने की खबरें आ रही हैं, जिसके बारे में जनकर फैंस को बड़ा झटका लग सकता है. Anupama: छोटे पर्दे का सबसे ज्यादा टीआरपी पाने वाला शो ‘अनुपमा' (Anupamaa) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता [...]

By ·

अनुपमा शो पर कई बड़े बदलाव होने वाले हैं. इस बीच एक एक्ट्रेस के शो छोड़ने की खबरें आ रही हैं, जिसके बारे में जनकर फैंस को बड़ा झटका लग सकता है.

Anupama: छोटे पर्दे का सबसे ज्यादा टीआरपी पाने वाला शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है. इस शो में आए ट्विस्ट एंड टर्न फैंस को स्क्रीन से चिपकाए रखते हैं. वहीं, इस शो को लेकर ऐसी खबर आई है, जिसके बारे में सुनकर दर्शकों को बड़ा झटका लग सकता है. एक लीड एक्ट्रेस (Anupamaa Actress) ने शो छोड़ने का फैसला कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस एक्ट्रेस शो की कहानी में आए एक बड़े बदलाव की वजह से ये फैसला लिया है. इन अफवाहों पर एक्ट्रेस ने सामने आकर रिएक्शन दिया है.

हाल ही में ऐसी खबरें आ रही हैं कि शो में एक बड़े लीप की तैयारी की हो रही है जिसके लिए मेकर्स बैकस्टोरी खड़ी कर रहे हैं. इसी वजह से शो के दो बड़े एक्टर्स किंजल और पारितोष हाल ही में लौटे हैं।

लेकिन अब अफवाहें हैं कि ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस में से एक मुस्कान बामे ने क्विट करने का फैसला कर लिया है. वो इस शो पर अनुपमा और वनराज की बेटी पाखी का रोल निभा रही हैं. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस 24 की उम्र में मां का रोल नहीं निभाना चाहती थीं. एक्ट्रेस ने टेलीचक्कर को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में शो छोड़ने की अफवाहों पर रिएक्शन दिया है.

https://www.instagram.com/p/C0UCikhpPw_/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

मुस्कान बामे ने अपने इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि वो शो छोड़कर नहीं जा रही हैं और उन्होंने फैंस से ये वादा भी किया है कि लीप के बाद शो पर कुछ मजेदार चीजें भी देखने को मिलने वाली हैं. बताया जा रहा है कि लीप के बाद दिखाया जाएगा कि अनुपमा अकेले विदेश में चली गई है. उसके खिलाफ मालती देवी की साजिस सफल हो गई है और वो अनुज और अपनी बेटी से अलग हो गई है. फैंस इस लीप के बाद की कहानी को लेकर दिलचस्पी जाहिर कर रहे हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें