प्रियंका चोपड़ा के ‘सर्पेंटी नेकलेस’ की प्राइस में खरीद सकते हैं 1BHK फ्लैट, जिसने भी देखा टिकी रह गई निगाहें

भारत आई प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने लुक की वजह से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनके 18 कैरेट रोज गोल्ड नेकलेस पर तो सभी की नजरें अटकी रह गईं। आइए जानते हैंं कितनी कीमत है प्रियंका के इस नेकलेस की। Bollywood news: गुरुवार की शाम ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyan

By ·

भारत आई प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने लुक की वजह से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनके 18 कैरेट रोज गोल्ड नेकलेस पर तो सभी की नजरें अटकी रह गईं। आइए जानते हैंं कितनी कीमत है प्रियंका के इस नेकलेस की।

Bollywood news: गुरुवार की शाम ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारत पहुंची। उनके साथ उनकी बेटी मालती (Malati) भी थी। दोनों मां बेटी ने पैपराजी का ध्यान अपनी ओर खींचा और एयरपोर्ट पर ही पोज किया। प्रियंका चोपड़ा ने भी इंडिया पहुंचकर हर भारतीय मां की तरह अपनी बेटी को मंदिर में दर्शन कराए। प्रियंका और मालती ने सिद्धिविनायक मंदिर में मत्था टेका।

रोमन होली फेस्टिवल में पहुंची प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा बुल्गारी इवेंट के रोमन होली फेस्टिवल में पहुंची। वहां पर सबकी निगाहें प्रियंका के नेकलेस पर ही टिकी रहीं। प्रियंका ने 18 कैरेट रोज गोल्ड का ‘सर्पेंटी नेकलेस’ पहन रखा था। इस दौरान प्रियंका ने व्हॉइट कलर का टॉप और प्लाजो पहन रखा था। काले चश्में के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया।

58 लाख का है सर्पेंटी नेकलेस

प्रियंका ने जो नेकलेस पहन रखा था दावा किया जा रहा है कि उस नेकलेस की कीमत 58 लाख 65 हजार रुपए है। बता दें कि इस कीमत में आप एक 1BHK फ्लैट भी खरीद सकते हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें