3 दिनो के प्री वेडिंग का बजट एक तरफ और नीता अंबानी के इस हार की कीमत एक तरफ, जीरों गिनते थके लोग!
Anant Ambani - Radhika Merchant Pre Wedding festivities: दुनिया भर में इन दिनों सिर्फ और सिर्फ देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी का प्री वेडिंग छाया हुआ है। गुजरात के जामनगर में हुए इस तीन दिनों के सेलिब्रेशन में अंबानी फैमिली के
Anant Ambani – Radhika Merchant Pre Wedding festivities: दुनिया भर में इन दिनों सिर्फ और सिर्फ देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी का प्री वेडिंग छाया हुआ है। गुजरात के जामनगर में हुए इस तीन दिनों के सेलिब्रेशन में अंबानी फैमिली के बहू बेटियों के पहनावे और गहनों से रईसी छलकी उसकी चमक-दमक से सोशल मीडिया गलियारा गुलजार है।
नीता अंबानी के सामने बहू-बेटिया फेल
नीता अंबानी के फैशन सेंस हरदम ही सुर्खियों में रहता है। ऐसे में इस इवेंट में भी नीता अंबानी के हर लुक ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी और सभी की डिटेल्स जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। यूं तो, अंबानी फैमिली की सभी महिलाओं ने प्री-वेडिंग सेरेमनी में अपना बेस्ट फैशन सेंस फ्लॉन्ट किया। हालांकि, पूरे कार्यक्रम में नीता अपने लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहीं। अब हमें नीता के हाल ही में पहने गए डायमंड नेकलेस के बारे में कुछ रिपोर्ट मिली है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
नीता अंबानी की साड़ी
मार्च 2024 को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी के अंतिम कार्यक्रम के लिए नीता अंबानी ने हथकरघा कांचीपुरम साड़ी का विकल्प चुना। इसे मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रिलायंस के लग्जरी रिटेल ब्रांड ‘स्वदेश’ के कोलैबोरेशन से डिजाइन किया था। साड़ी में स्कैलप्ड बॉर्डर पर क्लासिक ट्रेडिशनल जरदोजी का वर्क और उसके चारों ओर बारीक डिटेलिंग थी।