IPL 2024: हार्दिक पंड्या से छिनी जाएगी मुंबई इंडियंस कि कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर का दावा- रोहित शर्मा फिर होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान

एक पूर्व क्रिकेटर ने दावा किया है कि हार्दिक को अगले मैच से पहले ही मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि रोहित फिर से मुंबई के कप्तान बनाए जाएंगे. Hardik Pandya To be Removed as A captain: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आईपीएल 202

By ·

एक पूर्व क्रिकेटर ने दावा किया है कि हार्दिक को अगले मैच से पहले ही मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि रोहित फिर से मुंबई के कप्तान बनाए जाएंगे.

Hardik Pandya To be Removed as A captain: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आईपीएल 2024 की शुरुआत सही नहीं रही है. रोहित शर्मा को हटाकर नए कप्तान बनाए गए हार्दिक पंड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है. हार्दिक को कप्तान बनाए जाने से फैंस में काफी नाराजगी है. मैच के दौरान दर्शक लगातार पंड्या को ट्रोल कर रहे हैं और उनकी हूटिंग हो रही है.

इस बीच, एक पूर्व क्रिकेटर ने दावा किया है कि हार्दिक को अगले मैच से पहले ही मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी से हटा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि रोहित (Rohit Sharma) फिर से मुंबई के कप्तान बनाए जाएंगे. आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला, 07 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के बाद चर्चा के दौरान कहा कि रोहित शर्मा फिर से मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते हैं. तिवारी ने क्रिकबज पर वीरेंद्र सहवाग के साथ बातचीत के दौरान कहा,” मैं बहुत बड़ी बात बोलने जा रहा हूं। मुंबई इंडियंस को छह दिन का ब्रेक मिला है. अगले मैच से पहले और ऐसा भी हो सकता है कि इन छह दिनों में हार्दिक पंड्या की कप्तानी चली जाए. हार्दिक से कप्तानी में गलतियां हुई हैं और ऐसा दिखा भी है. वह चाहे गेंदबाजों में बदलाव हो या फिर बैटिंग ऑर्डर में.”

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, ” मुंबई की कप्तानी वापस रोहित शर्मा को सौंपी जा सकती है. मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस के मालिक फैसले लेने में हिचकिचाते नहीं हैं. उन्होंने रोहित से कप्तानी लेकर हार्दिक पंड्या को देने का फैसला किया था, भले ही रोहित ने उनके लिए पांच आईपीएल खिताब जीते थे. कप्तान बदलना बहुत बड़ा फैसला होता है.”

हार्दिक पंड्या की मुश्किलें मैदान के बाहर भी कम नहीं हो रही है। वह जब भी मैदान पर उतरते हैं उन्हें खूब हूटिंग किया जाता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी हार्दिक को खूब ट्रोल किया जा रहा है। पंड्या को अहमदाबाद, हैदराबाद और चौंकाने वाली बात यह है कि मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े में भी भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा. हार्दिक पंड्या के साथ हो रहे इस व्यवहार के कारण पूर्व कप्तान रोहित ने फैंस से अपील की है वह हूटिंग ना करें.

मुंबई के कप्तान बनाए जाने के बाद से ही हार्दिक चारों तरफ से घिरे हुए नजर आ रहे हैं. फैंस के गुस्से के साथ हार्दिक का खुद का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है. मुंबई में आने से पहले वह गुजरात टाइटंस के कप्तान थे और 2022 में गुजरात को आईपीएल खिताब भी जिताया था और फिर 2023 में दोबारा से फाइनल में भी पहुंचाया था. लेकिन आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने ऑल कैश डील के जरिए हार्दिक को गुजरात से ट्रेड कर लिया और रोहित को हटाकर उन्हें कप्तान बना दिया.

रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार आईपीएल खिताब जिताया था. ऐसे में उनको कप्तानी से हटाने से फैंस काफी नाराज थे. 2022 में हार्दिक जब गुजरात के कप्तान थे तब टीम ने शुरुआती लगातार तीनों मैच जीते थे. लेकिन अब जब वह मुंबई के कप्तान हैं, तो टीम को शुरुआती लगातार तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें