सैफ की एक गलती से भड़क गई थी अमृता, मीडिया के सामने मांगी थी माफी
सैफ अली खान बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने बाॅलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने दो शादी की है। उन्होंने पहले अमृता सिंह के साथ की थी। जो काफी सुर्खियां बटोरी थी। दोनों साल 2003 में अलग हो गए थे। लेकिन इसके बाद बाबजूद दोनों के किस्से काफी
सैफ अली खान बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने बाॅलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने दो शादी की है। उन्होंने पहले अमृता सिंह के साथ की थी। जो काफी सुर्खियां बटोरी थी। दोनों साल 2003 में अलग हो गए थे। लेकिन इसके बाद बाबजूद दोनों के किस्से काफी चर्चा का विषय बनते हैं। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
पब में हो गई थी लड़ाई
दरअसल जब सैफ और अमृता पति पत्नी थे। एक बार सैफ नाइट क्लब गए थे। यहां सैफ ने दो महिला प्रशंसकों के साथ डांस भी किया। लेकिन इस बात से नाराज उन दोनों लड़कियों में से एक के ब्वॉयफ्रेंड की सैफ से बहस हो गई और उस लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने सैफ को एक मुक्का मार दिया। हालांकि सैफ ने इस बात को आगे नहीं बढ़ने दिया, ताकि मामला मीडिया तक ना पहुंचे।
हालांकि बाद में सैफ को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने कैमरे के सामने अमृता सिंह से इस बात की माफी मांगी और कहा कि वे कोशिश करेंगे कि इस तरह की चीजें अब आगे ना हों। बता दें अमृता सिंह से सैफ की मुलाकात तब हुई थी जब सैफ 21 साल के थे और अमृता 33 की। पहली मुलाकात में ही सैफ और अमृता एक दूसरे के दीवाने हो गए और एक दूजे के साथ रहने का फैसला कर लिया।
13 बाद हुए अलग
अक्टूबर 1991 में सैफ और अमृता की धूमधाम से शादी हुई और अमृता छोटे नवाब की बेगम बन गईं थी। दोनों की शादी लगभग 13 साल चली और बाद में दोनों अलग हो गए। इसके बाद फिल्म ‘टशन’ के दौरान करीना की मुलाकात सैफ से हुई। यहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं। शूटिंग से वक्त निकालकर दोनों साथ में घूमने जाते थे।
इनके अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद सैफ ने 2012 में करीना कपूर से शादी कर ली। साल 2012 में करीना ने अपने से 10 साल बड़े और दो बच्चों के पिता सैफ से पहले कोर्ट मैरिज की फिर रिसेप्शन पार्टी दी थी।