इस एक्टर का बाॅलीवुड में थर्ड जेंडर की स्थिति को लेकर झलका दर्द

बाॅलीवुड में अब भी थर्ड जेंडर को उतनी जगह नहीं मिलती है। इसको लेकर कई बाॅलीवुड फिल्म भी बनाई जा चुकी है। इसी को लेकर हाल ही में बाॅलीवुड के ट्रांसजेंडर एक्टर सुशांत ने अपना दर्द बयां किया। जो हाल ही में सुष्मिता सेन की फिल्म ताली में नजर आए थे। जिसका जिक्र हाल ही [...]

By Amit Rajput · 20/11/2023

बाॅलीवुड में अब भी थर्ड जेंडर को उतनी जगह नहीं मिलती है। इसको लेकर कई बाॅलीवुड फिल्म भी बनाई जा चुकी है। इसी को लेकर हाल ही में बाॅलीवुड के ट्रांसजेंडर एक्टर सुशांत ने अपना दर्द बयां किया। जो हाल ही में सुष्मिता सेन की फिल्म ताली में नजर आए थे। जिसका जिक्र हाल ही में इंटरव्यू किया था।

ट्रांसजेंडर का रोल का हमें मिलना चाहिए

सुशांत का कहना है कि बहुत वक्त से लोगों को डर लग रहा था कि अगर हमने किसी ट्रांस आर्टिस्ट को मौका दिए तो कहीं उनका स्टार पावर कम न हो जाए। यदि हमें ट्रांसजेंडर का रोल भी नहीं मिलेगा तो क्या कहा जाएं। देखिए, हम भी इस किरदार को बहुत बखूबी निभा सकते हैं, लेकिन हमें कोई मौका तो दे। इसे एक नार्मल रूटीन बनाना चाहिए।

इंडस्ट्री को हमारे प्रति अपना नजरिया बदलना बहुत जरूरी है। आने वाले समय में फिल्मों में ट्रांसजेंडर का किरदार किसी ट्रांस आर्टिस्ट को ही मिलना चाहिए।’

ताली में काम कर अच्छा लगा

सीरीज ‘ताली’ में सुष्मिता सेन के ट्रांसजेंडर किरदार के बारे में सुशांत आगे कहते हैं, ‘देखिये, जब सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था, मैंने खूब ताली बजाई थी। इस बात में कोई दो राय नहीं कि वो मेरी फेवरेट एक्ट्रेस हैं। हालांकि, सवाल मेरा अब भी यही है कि क्या शाहरुख खान की बायोपिक में दीपिका पादुकोण शाहरुख का रोल निभाएंगी? नहीं ना? इसी तरह, ट्रांसजेंडर किरदार भी किसी पुरुष या महिला नहीं, बल्कि किसी ट्रांसजेंडर द्वारा निभाए जाने चाहिए।’

वही LGBTQ को लेकर सुशांत ने कहा- हां, और वो हो भी रहा हैं लेकिन जिस गति से वे बदल रहे हैं वो बहुत धीमा है। मैंने लोगों से सुना हैं कि उन्हें ट्रांसजेंडर्स से कोई समस्या नहीं है, लेकिन अगर उनके समाज में रहेंगे तो मुझे समस्या होगी। तो, कुल मिलाकर बात यह है कि हमें भीख नहीं चाहिए, हमें समान अधिकार दो।’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full