सारा तेंदुलकर नहीं इस मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं शुभमन गिल! सुन्दरता में कई एक्ट्रेसेस भी हैं फेल, अभिषेक शर्मा से है खास कनेक्शन
भारतीय टीम के बल्लेबाज और गुजरात टाइटन्स के युवा सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल (Shubman Gill) अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में रहते हैं. आए दिन उनका नाम किसी-न-किसी लड़की से जोड़ा जाता है. इस बीच शुभमन गिल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. हाल ही में उनकी (Shubman Gill) एक मिस्ट्री
भारतीय टीम के बल्लेबाज और गुजरात टाइटन्स के युवा सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल (Shubman Gill) अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में रहते हैं. आए दिन उनका नाम किसी-न-किसी लड़की से जोड़ा जाता है. इस बीच शुभमन गिल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. हाल ही में उनकी (Shubman Gill) एक मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीरें वायरल हुई है, जिसके बाद कयास लगाए जाए रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं.
शुभमन गिल कर रहे हैं इस लड़की को डेट?
भारतीय टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल का नाम अक्सर किसी न किसी लड़की के साथ जुड़ते रहता है. खबरें थी कि वह सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा तेंदुलकर के साथ रिलेशनशिप में थे. हालांकि, इसको लेकर दोनों की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नही दी गई थी. वहीं, अब शुभमन गिल का नाम एक नई लड़की के साथ जोड़ा जा रहा है.
दरअसल, हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स की टीम मुकाबले के लिए आमने-सामने थी, जो कि बारिश के चलते रद्द कर दिया गया.
क्या है पूरी सच्चाई?
इसके बाद शुभमन गिल अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंचे, जिसको पोस्ट करते हुए कोमल शर्मा ने ‘क्रश’ लिखकर शेयर किया. गौरतलब है कि शुभमन गिल और कोमल शर्मा की फोटो देखने के बाद कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. बहरहाल, यह महज एक अफवाह है की नहीं? ये बात तो आप ही बता सकते हैं.
Shubman Abhishek This Family 🧡💙.#AbhishekSharma | #ShubmanGill pic.twitter.com/3omaLtHw5Q
— Abhishek Sharma Fan (@_Abhishek_04_) May 16, 2024
मालूम हो कि कोमल शर्मा को आईपीएल 2024 में अपने भाई अभिषेक शर्मा को चीयर करते हुए देखा गया था. वहीं, SRH के फैन्स उन्हें टीम का लकी चार्म भी मानते हैं.
with crush 🥰 @ShubmanGill pic.twitter.com/8O884KwzSX
— Dr. Komal Sharma (@KomalSharma_20) May 19, 2024
मिस्ट्री गर्ल को मानते हैं SRH का लकी चार्म
सनराइजर्स हैदराबाद के समर्थको का कहना है कि उनकी वजह से ही टीम फाइनल तक पहुंच सकी. 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 36 रन से जीत दर्ज कर हैदराबाद ने फाइनल का टिकट कटाया. इसी के साथ बताते हुए चले कि आईपीएल 2024 से पहले शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस की कमान सौंपी गई थी. लेकिन उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा.
गुजरात टाइटंस को आठवें स्थान पर रहकर अपने अभियान को खत्म करना पड़ा है. इसके अलावा बतौर बल्लेबाज़ भी शुभमन गिल फ्लॉप रहे हैं. उन्होंने 12 मैच की 12 पारियों में 426 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है.