शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के शो ‘बरसातें- मौसम प्यार का’ होगा Off-Air? सोशल मीडिया पर फैंस ने मचाई हड़कंप

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों के शो ‘बरसातें मौसम प्यार का ‘ पर जल्द ही ताला लग सकता है। Barsatein Mausam Pyaar ka: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की व

By ·

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों के शो ‘बरसातें मौसम प्यार का ‘ पर जल्द ही ताला लग सकता है।

Barsatein Mausam Pyaar ka: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। जहां एक तरफ शिवांगी जोशी टीवी शो ‘बरसातें मौसम प्यार का ‘ में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ शिवांगी का नाम उनके को स्टार कुशाल टंडन के साथ जुड़ रहा है। बता दें कि टीवी शो बरसातें में शिवांगी और कुशाल दिखाई दे रहे हैं। इस बीच शिवांगी जोशी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके शो ‘बरसातें- मौसम प्यार का ‘ पर जल्द ही ताला लग सकता है।

https://www.instagram.com/reel/CydhnQsvLkT/?igsh=MzRlODBiNWFlZA==

‘बरसातें- मौसम प्यार का ‘ जल्द होगा ऑफ एयर

एंटरटेनमेंट जगत में धमाल मचाने वाली अदाकारा शिवांगी जोशी के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये दावा किया गया है कि ‘बरसातें- मौसम प्यार का ‘ जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। हालांकि मेकर्स ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। मालूम हो कि इसी साल ‘बरसातें- मौसम प्यार का ‘ ने टीवी पर दस्तक दिया है। इसमें शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की जोड़ी दिखाई दे रही है। इस शो को ठीक-ठाक टीआरपी भी मिल रही है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। जहां कई लोग इस रिपोर्ट को फेक बता रहे हें तो वहीं कई लोग इस न्यूज से दुखी हो गए हैं। 

इस शो से मिली थी शिवांगी जोशी को पहचान

बताते चलें कि शिवांगी जोशी ने टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ में नायरा का किरदार निभाया था। इस शो से ही शिवांगी जोशी को असल पहचान मिली थी। शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें