10 रुपये का पेट्रोल भरवाया करते थे राजकुमार राव, इंटरव्यू में किया खुलासा

राजकुमार राव बाॅलीवुड के सबसे टैलेटंड एक्टरों में से एक माने जाते हैं। राजकुमार राव ने काफी संघर्ष करके बाॅलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। वें एक आम परिवार से आते हैं। उन्होंने काफी गुजरी आर्थिक स्थिति से गुजरकर अपना इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनके संघर्ष के दौरान एक सम

By Amit Rajput · 23/12/2023

राजकुमार राव बाॅलीवुड के सबसे टैलेटंड एक्टरों में से एक माने जाते हैं। राजकुमार राव ने काफी संघर्ष करके बाॅलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। वें एक आम परिवार से आते हैं। उन्होंने काफी गुजरी आर्थिक स्थिति से गुजरकर अपना इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनके संघर्ष के दौरान एक समय ऐसा था जब वें एक समय 10 रुपये का पेट्रोल भरवाया करवाते थे। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था।

10 रुपये का पेट्रोल डलवाया करते थे

राजकुमार राव ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहते हैं, ‘तब हम बस 10 रुपये का पेट्रोल बाइक में डलवाते थे कि बस यहीं तक तो जाना है। ढलान पर बाइक बंद कर भी देते थे कि यहां पेट्रोल की क्या जरूरत है। यहां तो अपने आप चलती रहेगी बाइक। आज भी वे सारी यादें बहुत ताजा हैं। वह सब हमारा फाउंडेशन था। और, उन दिनों की यादें बहुत ही अलग अलग तरीकों से हमारी दिमाग में अब भी ताजा हैं। जिस दिन मैं पहले दिन इसकी शूटिंग पर गया था तो हमने सिर्फ 90 के दशक के ही गाने चलाए थे।’

राज और डीके निर्देशित वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ में राजकुमार राव का किरदार एक ऐसे बाइक मैकेनिक का है जो पड़ोस के स्कूल की अंग्रेजी अध्यापक से प्यार करता है और उसे अंग्रेजी में प्रेम पत्र भेजने की ख्वाहिश रखता है। इस किरदार के भाव लाने के लिए क्या राजकुमार ने उस दौर के किसी सितारे का संदर्भ लेने की कोशिश की? ये पूछे जाने पर राजकुमार कहते हैं, ‘नहीं, नहीं! हम उस तरह के कलाकार नहीं हैं जो चेहरे पर भाव लाने का काम करें।’

कुछ दिन में किरदार समझने में आने लगता है

अपनी बात को विस्तार देते हुए राजकुमार राव कहते हैं, ‘जब हम सही महसूस करते हैं तो वह अपने आप हो जाता है फिर हाव भाव और मांसपेशियों की तरफ ध्यान देने की जरूरत नहीं होती। एक बार जब कुछ दिन हो जाते हैं शूट पर तो आपको किरदार समझ आने लगते हैं कि किस तरह का किरदार है ये। किस तरह रिएक्ट करेगा चीजों में तो फिर वह एक स्वाभाविक सी प्रक्रिया हो जाती है।’

हिंदी सिनेमा के पहले शो मैन की फिल्में भी राजकुमार को बहुत पसंद रही हैं और मुंबई आने पर वह अक्सर उनकी फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ का गाना ‘जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां…’ गुनगुनाया करते थे। 90 के दशक के गानों के भी राजकुमार राव बहुत शौकीन रहे हैं। वह बताते हैं, ‘वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ के सेट पर जब हम पहुंचे तो वहां पूरा दिन 90 के दशक के ही गाने बजा करते थे।’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full