दंगल फेम सान्या को दी थी प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह, उन्होंने इस अंदाज में दिया जवाब
बाॅलीवुड की दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा बाॅलीवुड इंडस्ट्री कई टैलेटंड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने हुनर के दम पर जगह बनाई है। सान्या ने दंगल फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद बधाई हो सहित कई हिट फिल्में दी हैं। इस दौरान सान्या को कई बार क्रिटिक्स का
बाॅलीवुड की दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा बाॅलीवुड इंडस्ट्री कई टैलेटंड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने हुनर के दम पर जगह बनाई है। सान्या ने दंगल फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद बधाई हो सहित कई हिट फिल्में दी हैं। इस दौरान सान्या को कई बार क्रिटिक्स का भी सामना करना पड़ा। उन्हें इस दौरान प्लास्टिक सर्जरी को भी लेकर सलाह दी गई थी। जिसका खुलासा उन्होंने खुद ने एक इंटरव्यू में किया।
जबड़े की सर्जरी कराने की दी थी सलाह
सान्या मल्होत्रा ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म ‘दंगल’ के दौरान उन्हें जबड़े की सर्जरी कराने के लिए कहा गया था। सान्या इस सुझाव से दंग रह गई थीं और उन्होंने साफ किया था कि वह अपने शरीर से बेहद खुश हैं।
एक्ट्रेस ने साझा किया, ‘मुझे याद है कि दंगल के दौरान किसी ने मुझसे कहा था कि अपना जबड़ा दोबारा बनवा लो। हालांकि, मैं उस वक्त ऐसी थी कि ये क्या होता है? भैया, ये तो हमने नहीं सुना।सान्या ने अपनी बात में आगे जोड़ा, ‘सीधी से बात है यह कैसे सुझाव है। मैं अपने शरीर से बहुत खुश हूं। यहां तक कि जब मैं मुंबई आई थी तो ऑडिशन के लिए भी बिना मेकअप जाती थी। लेना है तो लेंगे वरना मैं जा रही हूं घर, मेरा ऐसा कॉन्फिडेंस था।’
मैं एक भाग्यशाली एक्टर्स हूँ
सान्या मल्होत्रा ने अपने एक और इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं बॉलीवुड में सबसे भाग्यशाली एक्ट्रेस हूं। उन बड़े स्टार्स के साथ काम करना एक पागलपन भरा अहसास है, जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था। वहीं, मुझे इस खबर को सभी के साथ साझा करने में बेहद खुशी हो रही है कि मैं फिल्म जवान का हिस्सा हूं।’