“समांथा प्रभु करोड़ों लोगों को बेवकूफ बना रही हैंं”, एक्ट्रेस की किस बात पर भड़के ‘लिवर डॉक’? दिया शॉकिंग बयान!

Samantha Prabhu ने अपने पॉडकास्ट में लिवर को लेकर कुछ दावे किये थे. ‘लिवर डॉक' वाले डॉक्टर ऐबी ने उन बातों को बकवास बताया है. Samantha Ruth Prabhu - Liver Doc Controversy: Samantha Prabhu सेहत को लेकर अपना एक पॉडकास्ट चलाती हैं. Take 20 के नाम से रिलीज़ हुई इस पॉडकास्ट सीरीज़

By Shaikh Almina · 14/3/2024

Samantha Prabhu ने अपने पॉडकास्ट में लिवर को लेकर कुछ दावे किये थे. ‘लिवर डॉक’ वाले डॉक्टर ऐबी ने उन बातों को बकवास बताया है.

Samantha Ruth Prabhu – Liver Doc Controversy: Samantha Prabhu सेहत को लेकर अपना एक पॉडकास्ट चलाती हैं. Take 20 के नाम से रिलीज़ हुई इस पॉडकास्ट सीरीज़ में वो अलकेश नाम के एक शख्स के साथ सेहत से जुड़े मुद्दों पर बात करती हैं. हालिया एपिसोड में वो लोग लिवर की हेल्थ पर बात कर रहे थे. इसी पॉडकास्ट से एक क्लिप शेयर की गई. वहां अलकेश कहते हैं कि कुछ जड़ी-बूटियों से भी लिवर की सेहत बेहतर होती है. उन्होंने अपनी बात को सपोर्ट करने के लिए डेंडेलॉइन का उदाहरण दिया. सिंहपर्णी के फूल को डेंडेलॉइन कहा जाता है.

अलकेश ने कहा कि डेंडेलॉइन की जड़ों से आपके लिवर की सेहत दुरुस्त बनी रहती है. बता दें कि हम सिर्फ उनकी बात को कोट कर रहे हैं. हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं. खैर इस क्लिप को The Liver Doc ने शेयर किया. उन्होंने इस पूरी जानकारी को कोरी बकवास बताया. लिखा कि समांथा करोड़ों लोगों को बेवकूफ बना रही हैं.

‘द लिवर डॉक’ डॉक्टर ऐबी फिलिप्स का X अकाउंट है. वो लिवर के डॉक्टर हैं जिनकी सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हैं. ऐबी ने समांथा वाले पॉडकास्ट को लेकर लिखा,

ऐबी की बात पर समांथा या अलकेश की तरफ से कोई जवाब नहीं आया था. हालांकि उन्होंने बाद में ट्वीट किया कि समांथा के फैन्स ने सही जानकारी लेने की जगह उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full