सलमान खान ने भरी पार्टी में Abhishek Bachchan को लगाया गले, वायरल हुआ वीडियो
सलमान खान ने गुरुवार को फिल्ममेकर आनंद पंडित के जन्मदिन में चार चांद लगाए हैं। इस दौरान का एक सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय के पति और एक्टर अभिषेक बच्चन को लगाते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अब तेजी [...]
सलमान खान ने गुरुवार को फिल्ममेकर आनंद पंडित के जन्मदिन में चार चांद लगाए हैं। इस दौरान का एक सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय के पति और एक्टर अभिषेक बच्चन को लगाते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा।
Salman Khan- Abhishek Bacchan: सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टार में से एक हैं। भाईजान से जुड़ी हर खबर को जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आते हैं। गुरुवार को सलमान खान ने हिंदी सिनेमा के निर्माता आनंद पंडित के जन्मदिन पार्टी में शिरकत की है।
इस दौरान सलमान खान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है,जिसमें सलमान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या के पति और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को गले लगाया है।
सलमान और अभिषेक का वीडियो आया सामने
फिल्ममेकर आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी में तमाम फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा रखा। इस दौरान सलमान खान, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से समा बांध दिया है। इस बीच सलमान खान के फैंस की तरफ से एक लेटेस्ट वीडियो बॉलीवुड टाकीज ने ट्विटर पर शेयर किया गया है।
Moment of the century: #SalmanKhan hugs #AmitabhBachchan & #AbhishekBachchan at an event today pic.twitter.com/6P0rgzsv3o
— Bollywood Talkies (@bolly_talkies) December 21, 2023
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सलमान खान सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह अभिषेक बच्चन को भी हग करते हुए नजर आए। आलम ये है कि सलमान और अभिषेक का ये लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
फैंस इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय के एक्स ब्वॉयफ्रेंड होने के तौर पर सलमान खान का नाम काफी चर्चा में रहा है। लेकिन कई मौके पर सलमान ने इस बात का खुलासा किया है कि उनका अभिषेक के साथ कोई मसला नहीं है और वह उन्हें अच्छा दोस्त मानते हैं।
शाहरुख खान भी पहुंचे बर्थडे पार्टी
सलमान खान अलावा आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हुए हैं। उनमें ‘डंकी फिल्म स्टार शाह रुख खान, ऋतिक रोशन, राकेश रोशन, नील नितिन मुकेश और तुषार कपूर जैसे कई सेलेब्स नजर आए हैं। ऐसे में इन सब ने मिलकर फिल्ममेकर के बर्थडे बैश में जमकर रंग जमाया है।